{"_id":"5c54b08ebdec22270f4fc6e0","slug":"141549054094-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमान्य विद्यालयों के विरोध में उतरी सजग प्रहरी संस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमान्य विद्यालयों के विरोध में उतरी सजग प्रहरी संस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमान्य विद्यालयों के विरोध में उतरी सजग प्रहरी संस्था
मेरठ। शहर और देहात के गली मोहल्लों में संचालित अमान्य विद्यालयों के खिलाफ शासन तक लड़ाई लड़ने वाली संस्था सजग प्रहरी के सदस्यों ने शुक्रवार को बीएसए कार्यालय पर हंगामा किया। साथ ही बीएसए से सभी अमान्य विद्यालयों को बंद कराने और सरकारी विद्यालयों में बच्चों की संख्या बढ़ाकर शिक्षा का स्तर सुधारने की मांग की। जिस पर बीएसए ने सोमवार से बगैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के खिलाफ अभियान चलाने का आश्वासन दिया।
सजग प्रहरी संस्था के जिलाध्यक्ष कुलदीप शर्मा के नेतृत्व में सदस्य इक्ट्ठा होकर बीएसए कार्यालय पहुंचे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनपद में 600 से अधिक अमान्य विद्यालय संचालित हैं। जहां पर देश के भविष्य के जीवन से खिलवाड़ हो रहा है। भोली भाली जनता को लूटा जा रहा है। उधर सरकारी विद्यालयों में छात्र संख्या घट रही है। शासनादेश के मुताबिक परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को बढ़े वेतन का लाभ दिया जाए। जिस पर बीएसए सतेंद्र ढाका ने संस्था के सदस्यों को बताया कि जनपद के 30 अमान्य विद्यालयों पर एक-एक लाख रुपये जुर्माना लगाने और 50 स्कूलों को नोटिस जारी किए जा चुके है। जनपद भर में सोमवार से अभियान चलाकर अमान्य स्कूल बंद कराए जाएंगे।
खास बातें:
- इन विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के जीवन से हो रहा खिलवाड़
- सजग प्रहरी संस्था के सदस्यों बीएसए के सामने उठाया मामला