{"_id":"5c1e973ebdec2257132aaf48","slug":"141545508670-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ीएलओ मतदाता पुनरीक्षण कार्य समय से निपटाएं : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ीएलओ मतदाता पुनरीक्षण कार्य समय से निपटाएं : एसडीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बीएलओ को दिए दिशा-निर्देश
मवाना। तहसील सभागार में शनिवार को मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर बीएलओ के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एसडीएम मवाना ने बीएलओ को दिशा-निर्देश दिए और कार्य समय पर समाप्त करने के निर्देश दिए।
एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में चार ब्लॉक के सभी बीएलओ, प्रधान व राजनीतिक लोगों को भी बुलाया गया। एसडीएम मवाना ने बीएलओ को संबोधित करते हुए कहा कि कभी भी निर्वाचन आयोग की टीम निरीक्षण करने आ सकती है। इसलिए सभी बीएलओ समय से अपना कार्य निपटा लें। इसके अलावा सभी बीएलओ को उन्होंने फार्म 6, 7 के बारे में विस्तार से जानकारी दी और फार्म पूरा भरने के बारे में भी बताया। एसडीएम मवाना ने बीएलओ को निर्वाचन आयोग के ऐप के बारे में जानकारी दी, जिसमें किए गए कार्य की फंडिंग करनी है। यदि किसी बीएलओ के पास स्मार्ट फोन नहीं है तो वह संबंधित लेखपाल के जरिए अपने कार्य को फीड़ करा सकता है। इसके बाद बैठक में मौजूद प्रधान व राजनीतिक दलों के लोगों को सीडी वितरित की गई, जिसमें बढ़ाए गए मतदाता व काटे गए नामों की सूची है। एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि मतदाता पुनरीक्षण के कार्य को लेकर बीएलओ को दिशा निर्देश दिए गए थे। सभी से समय से काम निपटाने की अपील की गई, जिससे निरीक्षण के दौरान कोई खामियां न मिले।
विज्ञापन