{"_id":"5ba950f1867a557fe67e276f","slug":"141537822961-meerut-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आसमान से गिरी आफत की बारिश, शहर में पानी ही पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान से गिरी आफत की बारिश, शहर में पानी ही पानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Tue, 25 Sep 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से शहर में हर ओर जलभराव हो गया। नाले उफने तो सड़कों पर गंदगी आ गई। जलभराव के कारण यातायात भी प्रभावित हो गया। वहीं हर तरफ लोग पानी से बंद हुए अपने दो पहिया और चौपहिया वाहनों को खींचते नजर आए। जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए। सरकारी कार्यालय भी सूने सूने दिखाई दिए।
विज्ञापन
रविवार को शुरू हुई बारिश सोमवार को भी जारी रही। इस कारण जहां शहर की सड़कों पर दो से ढाई फीट तक पानी भर गया वहीं बिजली भी गुल हो गई। बागपत रोड, रोहटा रोड, दिल्ली रोड, खैरनगर चौराहा, एनएएस कॉलेज मार्ग, प्रहलाद नगर, ब्रह्मपुरी, माधवपुरम, शास्त्रीनगर, जागृति विहार, कंकरखेड़ा, जाकिर कॉलोनी, फतेहउल्लापुर, नगर निगम, कमिश्नरी चौराहा आदि क्षेत्रों में भारी जलभराव हो गया। वहींथापर, पटेल नगर से निकलकर बच्चा पार्क, छीपी टैंक की तरफ आने वाला नाला ओवर फ्लो हो गया, जिससे गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा।इसी प्रकार ओडियन नाला और अन्य नालों का भी यही हाल रहा।