{"_id":"5b4520af4f1c1ba1288b5bf0","slug":"141531257007-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नूडल्स में कीडे निकले, एफएसडीए ने लिए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूडल्स में कीडे निकले, एफएसडीए ने लिए सैंपल
Updated Wed, 11 Jul 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूडल्स में कीड़े निकले, एफएसडीए ने लिए सैंपल
मेरठ। एक नामी कंपनी के नूडल्स के दो पैकेट में कीड़े निकलने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की खाद्य सुरक्षा टीम से शिकायत की गई है, जिसने सैंपल लिए हैं, जिसे जांच केलिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की अभिहित अधिकारी अर्चना धीरान ने बताया कि सूचना मिली थी कि नूडल्स के पैकेट में कीड़े निकले हैं। पैकेट मई 2018 का बना हुआ और नौ महीने तक खाने योग्य दर्शाया गया है। अभिहित अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में शास्त्रीनगर के फूड इंस्पेक्टर को मौके पर भेजा गया, जिसने नमूने लिए हैं। शास्त्रीनगर निवासी हिना ने बताया कि वह एडवोकेट हैं। वह जनरल स्टोर से नूडल्स के दो पैकेट लेकर आई थीं। कीड़े निकलने पर उन्होंने इसकी शिकायत स्टोर वाले से की तो उसका कहना था कि इसकी शिकायत कंपनी की कस्टमर केयर सर्विस पर की जा सकती है। उन्होंने वहां कॉल किया था, मगर संपर्क नहीं हो सका।