फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सहाहा

सहाहा

Thu, 21 Jun 2018 12:32 AM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
सहाहा
कश्मीर के पत्थरबाजों में वेस्ट यूपी के युवकों के भी होने का अंदेशा
विज्ञापन

सहारनपुर। कश्मीर में सेना के जवानों पर होने वाली पत्थरबाजी में सहारनपुर और बागपत के युवक ों के भी शामिल होने का अंदेशा है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुलिस को ऐसे संदिग्ध युवकों की एक सूची भेजी है। एसएसपी सहारनपुर ने इसकी जांच के लिए एलआईयू की एक विशेष टीम गठित कर दी है। टीम ने तीन युवकों से पूछताछ भी की है। उनका का कहना है कि एक ठेकेदार उन्हें काम कराने के लिए कश्मीर लेकर गया था, वहां सेना के सर्च आपरेशन के दौरान उन्हें जबरन पत्थरबाजी करने के लिए भेजता था। यही बात बागपत के युवकों ने भी कही है।

सूची में शामिल युवक ननौता, नकुड़ और आसपास के कई गांवों के बताए गए हैं। सहारनपुर में पुलिस और एलआईयू को बुधवार रात नकुड़ और ननौता के तीन युवकों ने बताया कि ठेकेदार सेना के सर्च आपरेशन के दौरान आतंकित कर उन्हें भी पत्थरबाजों के साथ भेजता था। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि तीनों युवक कश्मीर जाने और पत्थरबाजी के लिए उकसाने की बात स्वीकार कर रहे हैैं, लेकिन पत्थरबाजी से इंकार कर हैं। देर रात इन युवकों को छोड़ दिया गया। एसपी जयप्रकाश का कहना है कि युवक बयान बदल रहे हैं। वे कारीगर के तौर पर वहां गए थे, जहां पर रुपयों को लेकर इनका विवाद हुआ है। जो युवक इन्हें कश्मीर लेकर गया था, उसकी तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed