{"_id":"5b241ffd4f1c1baa6e8b7f3c","slug":"141529094141-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस कनेक्शन के नाम पर अवैध वसूल कर रहे कर्मचारियों को लोगों ने घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस कनेक्शन के नाम पर अवैध वसूल कर रहे कर्मचारियों को लोगों ने घेरा
Updated Sat, 16 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध वसूली करने पर कर्मचारियों को घेरा
कंकरखेड़ा। अंबेडकर रोड स्थित मार्शल पिच चौक पर इंडेन सेवा के दो कर्मचारी लोगों से उज्ज्वला गैस कनेक्शन योजना के लाभार्थियों से अवैध वसूली कर रहे थे। जबकि यह कनेक्शन नि:शुल्क है। लाभार्थी प्रदीप कुमार ने बताया कि उससे 700 रुपये लिए गए हैं। राजकली पत्नी ओमप्रकाश निवासी सोफीपुर ने बताया कि उससे 8 सौ रुपये लेने के बाद ही कनेक्शन दिया है। वहां मौजूद सुंदरनगर निवासी सत्यप्रकाश ने लोगों को बताया कि यह कनेक्शन तो सरकार द्वारा निशुल्क दिया जा रहा है। यह वसूली गलत है। इसके बाद लोगों ने कर्मचारी आदेश कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी गांव डाबका और ड्राइवर लाकू को घेर लिया। मौका मिलते ही दोनों गाड़ी लेकर भाग खड़े हुए। लोगों ने गैस एजेंसी मालिक राकेश कुमार के खिलाफ जमकर हंगामा किया। वहीं इस बारे में राकेश कुमार का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि लोग उनसे शिकायत करने आते हैं तो वे कर्मचारियों पर कार्रवाई करेंगे। वहीं लोगों का कहना है कि वह आरोपियों की शिकायत डीएम से करेंगे।