फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   विजया बैंक ने शूटर प्रिया को किया सम्मानित

विजया बैंक ने शूटर प्रिया को किया सम्मानित

Tue, 12 Jun 2018 02:04 AM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
विजया बैंक ने शूटर प्रिया को किया सम्मानित
शूटर प्रिया को सांसद ने सौंपा 4.50 लाख रुपये का चेक
विज्ञापन

मेरठ। मवाना के ग्राम भैंसा निवासी शूटर प्रिया को जर्मनी में होने वाली जूनियर वर्ल्ड कप प्रतियोगिता में जाने के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से 4.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है। इस सहायता राशि का चेक सोमवार को बचत भवन में सांसद राजेंद्र अग्रवाल और जिलाधिकारी ने प्रिया को सौंपा।
प्रिया को चेक सौंपते हुए सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार खेल और खिलाड़ियों को लगातार बढ़ावा दे रही है। उनको प्रशिक्षित करने और तैयारी के लिए नए-नए उपकरणों के साथ ही हर स्तर पर सहायता उपलब्ध करा रही है। इस दौरान जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने प्रिया को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि प्रिया वर्ल्ड कप में मेडल जीतकर जनपद का नाम रोशन करेगी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामचंद्र, नगर मुकेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विजया बैंक ने किया शूटर का सम्मान
विजया बैंक क्षेत्रीय कार्यालय मंगल पांडे नगर की ओर से शहर की युवा खिलाड़ी प्रिया को सम्मानित किया गया। विश्व कप शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही प्रिया को 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। मुख्य प्रबंधक नागेश एचएस मुख्य प्रबंधक रेहान बख्श व स्टाफ ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बातें:
बचत भवन में जिलाधिकारी की मौजूदगी में सौंपी गई सहायता राशि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed