{"_id":"5b1998ac4f1c1bb51e8b4a93","slug":"141528404140-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" देवेंद्र गोयल अध्यक्ष और सुमित ग्रोवर बने महामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवेंद्र गोयल अध्यक्ष और सुमित ग्रोवर बने महामंत्री
Updated Fri, 08 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवेंद्र अध्यक्ष और सुमित बने महामंत्री
मेरठ। बेगम ब्रिज रोड व्यापार संघ के चुनाव में देवेंद्र गोयल अध्यक्ष और सुमित ग्रोवर महामंत्री चुने गए। चुनाव अधिकारी विनोद गुप्ता और रविंद्र जैन ने मतदान के बाद चुनाव परिणाम घोषित कर नई कार्यकारिणी को प्रमाण पत्र सौंपे। चुनाव में कुल 66 मत पड़े। इसमें अध्यक्ष पद पर देवेंद्र गोयल को 49 और ब्रजभूषण त्यागी को 17 वोट मिले। देवेंद्र गोयल 32 मतों से विजयी हुए। महामंत्री पद पर सुमित ग्रोवर को 41 और संजीव गुप्ता को 24 वोट मिले। सुमित 17 वोटों से जीते। उपाध्यक्ष पद पर अनिल अग्रवाल को 39 मत और मनप्रीत सिंह बिंद्रा को 26 वोट मिले। अनिल 13 वोट से निर्वाचित हुए। कोषाध्यक्ष पद पर मनोज जैन और मंत्री पद पर विमल कपूर का निर्वाचन निर्विरोध हुआ। नई कार्यकारिणी के निर्वाचन के बाद संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता, महामंत्री अरुण वशिष्ठ, उपाध्यक्ष कमल ठाकुर, नीरज मित्तल, दलजीत सिंह, कोषाध्यक्ष पवन मित्तल, विपुल सिंघल, सतीश चंद जैन आदि ने निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।