फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ब्राह्मण महासभा ने परशुराम का जन्मोत्सव मनाया

ब्राह्मण महासभा ने परशुराम का जन्मोत्सव मनाया

Mon, 21 May 2018 02:00 AM IST
Updated Mon, 21 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
ब्राह्मण महासभा ने परशुराम का जन्मोत्सव मनाया

विज्ञापन
एकजुट होकर समाज हित में कार्य करे ब्राह्मण समाज
मेरठ। ऑल इंडिया ब्राह्मण महासभा ने दिल्ली रोड स्थित जगदीश मंडप में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया। जिसमें शुक्रताल से पधारे महादेव आश्रम के श्री श्री 1008 धर्मनिष्ठ दंडी स्वामी महेशानंद जी महाराज, मुख्यातिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित महेशदत्त शर्मा और विशिष्ट अतिथि बनारस के महादेवाश्रम जी महाराज एवं पूर्व सांसद राजेश मिश्रा मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं बीडी शर्मा, युवा राष्ट्रीय संयोजक रविंद्र शर्मा, मेरठ के पूर्व विधायक जयनारायण शर्मा ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित किया। स्वामी महेशानंद महाराज ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन संदेश समस्त ब्राह्मणों के लिए अनुकरणीय है। भगवान परशुराम ने जीवन में स्वस्थ शास्त्र का समन्वय स्थापित किए रखा। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों को संगठित होकर समाज के हित में कार्य करने चाहिए। महादेवाश्रम जी महाराज एवं पूर्व सांसद राजेश मिश्रा द्वारा मेरठ की 11 विभूतियों धर्मेंद्र भारद्वाज (ईकड़ी), कृष्ण कुमार किशनी, पार्षद रंजन शर्मा, अनिल शर्मा, मंयक पाराशर, सर्वेश मिश्रा, जगदीश शर्मा, विष्णु अवतार शास्त्री, लहरी प्रसाद, शोभापुर के श्रीकांत शर्मा, रोहटा के रजनीश शर्मा को ब्राह्मण गौरव रत्न से सम्मानित किया गया। मुख्य संयोजक सुधीर कांत शर्मा ने बताया कार्यक्रम में उप्र, दिल्ली , उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष और कई जिलों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने आरक्षण के विरोध का समर्थन किया। इस दौरान उप्र प्रदेश अध्यक्ष चिन्मय भारद्वाज, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित शर्मा, सुशील शर्मा, प्रदेश सचिव पंडित अनुज शर्मा, जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा, महामंत्री सचिन तिवारी, कोषाध्यक्ष पंकज शर्मा, मंडल सलाहकार राकेश गौड़, अजय शर्मा, सचिन शर्मा, दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष शुभम कौशिक, रोहन पंडित, सुनील पंडित, हिमांशु भारद्वाज, गौरव शर्मा, अभिषेक त्रिखा, प्रचार मंत्री विशाल गौतम, एसके दीक्षित, संदीप पाराशर, उत्सव शर्मा, अनिल शर्मा, राजीव शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, अमित भराला, दीपक शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


खास बातें:
भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में बोल धर्मनिष्ठ दंडी स्वामी महेशानंद जी महाराज
दिल्ली रोड स्थित जगदीश मंडप में आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed