फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हाय शरमाऊ किस-किस को बताऊं........अपनी प्रेम कहानियां

हाय शरमाऊ किस-किस को बताऊं........अपनी प्रेम कहानियां

Fri, 27 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
हाय शरमाऊ किस-किस को बताऊं........अपनी प्रेम कहानियां
हाय शरमाऊं किस-किस को बताऊं ...प्रेम कहानियां
विज्ञापन

मेरठ। नौचंदी स्थित पटेल मंडप बृहस्पतिवार को सदाबहार फिल्मी तरानों से गूंजा। स्टार्स म्यूजिकल ग्रुप की तरफ से आयोजित ‘आज की शाम आपके नाम’ की महफिल में गायकों ने समां बांध दिया। एक से बढ़कर एक गानों पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
नैनीताल से आए प्लेबैक सिंगर जफर ने शिरडी वाले साईं बाबा... आया है दर पर तेरे सवाली से मंडप को भक्तिमय कर दिया। इसके बाद वायस ऑफ इंडिया सीजन-7 की रनरअप रहीं पूजा ने ‘हाय शरमाऊं किस-किस को बताऊं ...अपनी प्रेम कहानियां’ से महफिल में रंग भर दिया। वहीं, दर्द भरा गीत ‘बेदर्दी बालमा तुझको मेरा मन याद करता है’ सुनाकर श्रोताओं की भरपूर तालियां बटोरी। कार्यक्रम संयोजक फारूख चौधरी द्वारा प्रस्तुत ‘अकेले हैं चले आओ’ गीत पर देर तक तालियां बजती रहीं। पूजा के साथ युगल गीत ‘वादा कर ले साजना’ भी श्रोताओं ने सराहा।
विज्ञापन

एम. शान ने ‘तेरी जवानी तपता महीना ऐ नाजनीना’ और ‘गुलाबी आंखें जो तेरी देखी’ गाकर सभी को मदहोश कर दिया। इमरान रफी ने ‘दिल के झरोखे में तुझको बिठाकर, यादों को तेरी दुल्हन बनाकर रखूंगा मैं दिल के पास’ से श्रोताओं को मोहम्मद रफी की याद दिला दी। शालिनी जौहरी ने ‘ये हैं रेशमी जुल्फों का अंधेरा’ गाकर सभी का दिल जीत लिया। शाहिद के धूम डांस ग्रुप ने भी अपनी प्रस्तुति से धमाल मचाया। जीटीवी फेम मिमिक्री कलाकार सागर हिंदुस्तानी ने तमाम अभिनेताओं की मिमिक्री कर लोगों को खूब हंसाया। अंदाज बैंड अरशद खान एंड पार्टी ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर सुनीता वर्मा ने किया। अध्यक्षता नगर आयुक्त मनोज कुमार चौहान ने की। शमां रोशन अपर नगरायुक्त अलीहसन कर्नी ने की। कार्यक्रम का संचालन बॉबी राज ने किया। कार्यक्रम में शाहजहां सैफी एडवोकेट, उपाध्यक्ष इकरामुद्दीन, नरेंद्र राष्ट्रवादी, शाहिद अब्बासी, मो. मोबीन, अब्दुल गफ्फार, आबिद, महेश चावला के अलावा निगम कर्मचारी आदि मौजूद रहे। पुलिस-प्रशासन का सहयोग रहा।


खास बातें:
नौचंदी के पटेल मंडप में सजी ‘आज की शाम आपके नाम’ की महफिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed