{"_id":"5ae0e36d4f1c1b86098b68c2","slug":"141524687725-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यरानी की बढ़ती जा रही लेटलतीफी, 13 घंटे लेट पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यरानी की बढ़ती जा रही लेटलतीफी, 13 घंटे लेट पहुंची
Updated Thu, 26 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
13 घंटे लेट पहुंची राज्यरानी एक्सप्रेस
मेरठ। राज्यरानी एक्सप्रेस की लेटलतीफी कम होने की बजाय बढ़ती जा रही है। बुधवार को भी यह ट्रेन 13 घंटे देरी से सिटी स्टेशन पहुंची। इसके चलते ट्रेन को प्रस्थान समय से दस घंटे लेट रवाना किया गया। नौचंदी और संगम एक्सप्रेस भी लेट पहुंच रही है। ट्रेनों की देरी से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
राज्यरानी एक्सप्रेस पिछले दस दिन से लेट चल रही है। इसकी लेट लतीफी कम होने की बजाय बढ़ती जा रही है। मंगलवार को रात साढ़े दस बजे सिटी स्टेशन पर पहुंचने वाली यह ट्रेन रिकार्ड 13 घंटे की देरी से बुधवार को पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे पहुंची। इसके अलावा नौचंदी व संगम एक्सप्रेस भी समय की पटरी पर नहीं लौट रही है। नौचंदी एक्सप्रेस पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे और संगम एक्सप्रेस सुबह साढ़े नौ बजे सिटी स्टेशन पर पहुंची। स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि राज्यरानी एक्सप्रेस की लेटलतीफी बढ़ने से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।
खास बातें:
नौचंदी और संगम एक्सप्रेस भी रही लेट, यात्रियों को हो रही परेशानी