{"_id":"5ada54754f1c1b3b0a8b5a53","slug":"141524257909-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाखिलों के लिए नहीं हो पाए रजिस्ट्रेशन, छात्र परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाखिलों के लिए नहीं हो पाए रजिस्ट्रेशन, छात्र परेशान
Updated Sat, 21 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नहीं हुए रजिस्ट्रेशन, छात्र परेशान
मेरठ। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी कैंपस में छह कोर्सों में एडमिशन के लिए शुक्रवार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाए। देर रात तक भी वेबसाइट पर कोई लिंक नहीं दिया गया। जिसकी वजह से छात्र-छात्राएं परेशान रहे। रजिस्ट्रेशन फार्म उपलब्ध नहीं होने के बाद भी किसी प्रशासनिक अफसर ने भी इसको देखने की जरूरत नहीं समझी। शनिवार को भी रजिस्ट्रेशन हो जाएं इसकी कोई गारंटी नहीं है।
चौधरी चरण सिंह कैंपस में बीपीएड की 50, एमपीएड में 30 और एमएड में 25 सीटों पर दाखिले होने हैं। इसके अलावा एलएलएम में मास्टर ऑफ लॉ कैंपस, एनएएस कॉलेज मेरठ, मेरठ कॉलेज मेरठ, डीएवी कॉलेज मुजफ्फरनगर, कामकस कॉलेज ऑफ लॉ संजयनगर गाजियाबाद, अंगूरी देवी कॉलेज ऑफ लॉ लखावटी कॉलेज बुलंदशहर में तीन सौ सीटों पर दाखिले होने हैं। कैंपस में एमफिल जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग, हॉर्टीकल्चर, अंग्रेजी, इकॉनोमिक्स, इतिहास, राजनीति शास्त्र, साइकलॉजी, उर्दू, एजूकेशन, बॉटनी, केमेस्ट्री, मैथमेटिक्स, फिजिक्स, सांख्यिकी और जूलॉजी में दाखिलों के लिए 20 मई को एंट्रेंस होना है। स्पीड पोस्ट द्वारा 15 मई से पहले फार्म का प्रिंट आउट भेजना है। यूनिवर्सिटी ने 20 अप्रैल से वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किए जाने की बात कही थी। लेकिन शुक्रवार रात तक भी वेबसाइट पर इसको लेकर कोई लिंक नहीं दिया गया। सुबह से रात तक छात्र-छात्राएं वेबसाइट पर लिंक तलाशते रहे लेकिन कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
खास बातें:
सीसीएसयू कैंपस में छह कोर्सों में एडमिशन के लिए होने थे रजिस्ट्रेशन
सीसीएसयू की वेबसाइट पर नहीं मिला लिंक