{"_id":"5ac68b054f1c1b99618b5cdd","slug":"141522961157-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में कार सवार की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में कार सवार की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Updated Fri, 06 Apr 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन की टक्कर से कार सवार की मौत
कंकरखेड़ा। कार सवार बिजली ठेकेदार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भिजवाया।
गांव भोला निवासी राज कुमार (38) पुत्र खुशीराम बिजली विभाग में ठेकेदारी करता था। पुलिस के अनुसार बुधवार रात स्विफ्ट कार से घर लौट रहा था। रोहटा रोड स्थित गांव दिलावरा के सामने अज्ञात वाहन ने उसकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। परिजनों के अनुसार राजकुमार के एक बेटा और एक बेटी है। दोनों बच्चे अभी छोटे ही हैं। घटना का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी बबली व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
खास बातें:
रोहटा रोड स्थित गांव दिलावरा के सामने हुआ हादसा