{"_id":"5a9b0d5d4f1c1bc65c8b54f6","slug":"141520110941-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस नदारद और जाम से जूझा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस नदारद और जाम से जूझा शहर
Updated Sun, 04 Mar 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
पुलिस नदारद, जाम से जूझा शहर
मेरठ/मोदीनगर। पुलिस शनिवार को होली के रंग में रंगी रही तो शहर जाम की चपेट में आ गया। ट्रैफिक पुलिस के होमगार्ड, सिपाही और एचसीपी चौराहों से गायब रहे। वहीं शाम होते ही बच्चा पार्क पर भाजपाइयों के जश्न से जाम लग गया।
मोदीनगर में एक बस में आग लगने के बाद दिल्ली की ओर जाने वाले रास्ते पर करीब एक घंटे जाम लग गया। वाहनों की कतार मुरादनगर क्षेत्र तक पहुंच गई। वहीं, वाहनों के गलत साइड जाने पर मेरठ की ओर जाने वाले रास्ते पर जाम लग गया। जाम के कारण फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी करीब 20 मिनट तक जाम में फंसी रही।
दोपहर को ही मवाना रोड पर कसेरू बक्सर चौपले पर पर जाम की स्थिति रही। डिफेंस कालोनी के सामने भी वाहन रेंगते रहे। लालकुर्ती पैठ बाजार से लेकर जीरा माइल तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जीरो माइल से लेकर बेगमपुल तक भी यही हाल रहा। सड़क पर दोनों साइड में आड़े तिरछे वाहन इस तरह जाम में फंस गये कि वाहन चालकों को घंटो तक जूझना पड़ा। बेगमपुल से दिल्ली रोड तक भी बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
हापुड़ अड्डा चौराहे से लेकर भूमिया पुल तक भी वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क पर अवैध ऑटो, ई रिक्शा खड़े होने से जाम लगता चला गया। ट्रैफिक पुलिस की ट्रैमो पुलिस जाम खुलवाने पहुंची। हापुड़ रोड पर एल ब्लॉक तिराहे पर भी वाहन जाम में रेंगते रहे। दोपहर को घंटाघर पर एसपी सिटी कार्यालय से रेलवे रोड चौराहे तक भी जाम लगा रहा। रेलवे रोड चौराहे से मेट्रो प्लाजा तक भी वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। बागपत रोड पर भी वाहन जाम में फंसे रहे। शाम को भाजपाइयों ने बच्चा पार्क के पास जश्न मनाया तो हालत और खराब हो गई। भाजपा नेताओं ने सड़क पर ही दो पहिया और चार पहिया वाहन खड़े कर दिए। रात में बिजली बंबा बाईपास पर जुर्रानपुर फाटक के पास भी जाम लगा रहा।