फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नेशनल हाईवे बाइक की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

नेशनल हाईवे बाइक की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 07 Feb 2018 02:04 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे बाइक की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
कंकरखेड़ा। खड़ौली चौपले पर बस का इंतजार कर रहे एक युवक को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार भी घायल हो गया।
विज्ञापन

गांव कैलीराम पुर थाना परीक्षितगढ़ निवासी शाहरुख (22) पुत्र मोबीन सुभारती विश्वविद्यालय से बीएससी नर्सिंग का कोर्स का रहा था। सोमवार देर रात विश्वविद्यालय से कंकरखेड़ा कैलाशी हॉस्पिटल आने के लिए खड़ौली चौपले पर बस का इंतजार कर रहा था। इस बीच एक बाइक ने शाहरुख को टक्कर मार दी। इससे शाहरुख और बाइक सवार युवक जीतपुर रवाली रोड निवासी दीपक पुत्र कुंवर पाल सिंह घायल हो गए। पुलिस दोनों को अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने शाहरुख को मृत घोषित कर दिया जबकि दीपक का उपचार किया जा रहा है। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि परिजनों ने तहरीर दी है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed