{"_id":"5a5124274f1c1b5c248b6bcc","slug":"141515267111-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साप्ताहिक पैठ बाजार से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साप्ताहिक पैठ बाजार से परेशानी
Updated Sun, 07 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
साप्ताहिक पैठ बाजार से परेशानी
रमाला (बागपत)। किशनपुर बराल में दिल्ली-यमनोत्री हाईवे पर लगने वाले साप्ताहिक पैठ बाजार से लोगों को परेशानी हो रही है। ग्रामीण ने डीएम से हस्तक्षेप कर पैठ को दूसरे स्थान पर लगवाने की मांग की है।
गांव निवासी मास्टर वीर सैन तोमर ने डीएम को शिकायत कर बताया किशनपुर बराल में दिल्ली-यमनोत्री हाईवे मार्ग पर शनिवार को साप्ताहिक पैठ बाजार लगता है। इस कारण हाईवे पर कभी भी दुर्घटना हो सकती है और जाम की भी स्थिति बनी रहती है। पैठ स्थल पर चार इंटर कॉलेज व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। इस कारण कॉलेज के छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पैठ स्थल पर कूड़ा कचरा फैला रहता है। गंदगी के कारण वातावरण प्रदूषित रहता है। इस पैठ को यहां से हटवाकर किसी दूसरे स्थान पर लगाया जाए। इस संबंध में उन्होंने कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से भी शिकायत की, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने डीएम हस्तक्षेप कर पैठ बाजार को दूसरे स्थान पर लगवाने की मांग की है।