फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बियर पिलाई, हाथ- पैर बांधे और कर दिया कत्ल

बियर पिलाई, हाथ- पैर बांधे और कर दिया कत्ल

Mon, 25 Sep 2017 02:27 AM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
 बियर पिलाई, हाथ- पैर बांधे और कर दिया कत्ल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मेरठ।
18 वर्षीय निखिल ने सोचा भी नहीं था कि दोस्ती में जिस राजन के घर वह दो साल से जा रहा है एक दिन वही उसकी जान ले लेगा। हत्या भी इतनी निर्मम तरीके से की हत्यारोपियों की जुबानी सुनकर पुलिस अफसर भी हैरान रह गए। निखिल जान बचाने के लिए चिल्लाता रहा और उसके दोस्त चाकू और कांच की टूटी हुई बोतल से वार करते रहे। पूरे शरीर को गोद दिया गया। उसके बाद उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए नहर में फेंक दिया।
आरोपी राजन ने मोहिउद्दीनपुर स्थित किसान इंटर कॉलेज से इसी साल 12वीं की पढ़ाई की है। जबकि उसका भतीजा आकाश डीएन कॉलेज से 11वीं में पढ़ता है। राजन ने बताया कि निखिल से दो साल पुरानी दोस्ती थी तो वह घर भी आता जाता था। बड़ी बहन की शादी में वह आया तो उसकी ग्रेजुएशन में पढ़ रही छोटी बहन पर नजर रहने लगी। निखिल बताता था कि उसकी कई प्रेमिका हैं, जिनसे फोन पर भी लंबी बात होती हैं। राजन ने कहा कि उसने कई बार निखिल को बहन से बात करते देखा। कई बार उसे समझाया, लेकिन वह नहीं माना। कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली रोड पर राजन ने निखिल के साथ गाली गलौज कर हाथापाई कर दी थी।
विज्ञापन

राजन के अनुसार 26 जुलाई को परिजनों ने उसे बताया निखिल ने उसकी बहन को फोन किया था। यह सुनकर गुस्सा आया और अपने साथ काम करने वाले भतीजे आकाश को पूरी बात बताई। जिसके बाद निखिल को मारने की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


निखिल जल्दी बाहर आ, कहीं चलना है
28 जुलाई को राजन अपनी एक्टिवा से आकाश के साथ अग्रवाल फर्नीचर शोरूम के पास आया। जहां राजन ने निखिल को फोन किया और कहा कि जल्दी बाहर आजा एक जगह चलना है। शोरूम से बाहर आने के बाद निखिल को एक्टिवा पर बैठाते हुए कहा कि तुझे टीशर्ट भी खरीदवानी है। तभी आकाश बोला कि पहले बीयर खरीद लेते हैं। इसके बाद परतापुर फ्लाइओवर के पास ठेके से बीयर की तीन बोतल खरीदीं। राजन और आकाश ने कहा कि अब रोहटा रोड की तरफ कहीं चलकर बीयर पीएंगे। बाद में जानी क्षेत्र में नहर के पास पहुंच गए।


बीयर पिलाते ही बांध दिए थे हाथ-पैर
राजन ने बताया कि तीनों ने एक-एक बोतल बीयर पी। इस दौरान राजन ने एक्टिवा की डिग्गी से प्लास्टिक की रस्सी और एक चाकू निकाला। निखिल जब तक कुछ समझता रस्सी से उसके हाथ और पैर बांधकर कर जमीन पर लिटा दिया था। इस बीच राजन ने निखिल के सीने में चाकू घोंप दिया। यह देख आकाश ने बीयर की बोतल फोड़ी और वह भी निखिल पर वार करने लगा। निखिल चिल्लाता रहा और दोनों वार करते रहे। गला, सीने, कोख और शरीर पर कई जगह चाकू घोंपे। बाद में जब निखिल ने हिलना बंद दिया तो समझा कि अब वह मर गया। उसके बाद उसे दोनों ने उठाकर रजवाहे में फेंक दिया।

निखिल मोबाइल चला रहा था आकाश
इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश राय ने बताया कि हत्या करने के बाद दोनों ने निखिल के मोबाइल से सिम निकाला और उसे तोड़कर बिजली बंबा बाईपास पर फेंक दिया था। बीस दिन बाद निखिल के मोबाइल में आकाश ने अपना सिम डाल लिया। मृतक के मोबाइल में दूसरा सिम डालने के बाद ही पुलिस हत्यारोपियों तक पहुंच पाई। पुलिस ने निखिल के मोबाइल को आकाश के घर से बरामद किया है।


लड़की को लेकर तो नहीं चला गया
निखिल के परिजनों ने कई बार राजन से भी कहा कि निखिल नहीं मिल रहा है। जिसके बाद राजन ने कहा कि निखिल बताता था कि उसे एक लड़की से शादी करनी है। हो सकता है कि वह उस लड़की को लेकर कहीं दूर चला गया हो।
खास बात
निखिल हत्याकांड
आरोपियों ने पहले पी थी साथ में बीयर, बाद में बंधक बनाकर टूटी बोतल व चाकू से गोदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed