फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सीबीएसई नार्थ जोन गर्ल्स फुटबॉल टूर्नामेंट में शुक्रवार को फाइल में भिड़ेंगी टीम

सीबीएसई नार्थ जोन गर्ल्स फुटबॉल टूर्नामेंट में शुक्रवार को फाइल में भिड़ेंगी टीम

Fri, 22 Sep 2017 02:15 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
सीबीएसई नार्थ जोन गर्ल्स फुटबॉल टूर्नामेंट में शुक्रवार को फाइल में भिड़ेंगी टीम
फुटबॉल टूर्नामेंट में नोएडा की टीमों का दबदबा
विज्ञापन

फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
गंगानगर (मेरठ)।
मवाना रोड स्थित ट्रांसलेम एकेडमी के मैदान पर चल रहे सीबीएसई नार्थ जोन प्रथम गर्ल्स फुटबॉल टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को सेमी फाइनल मुकाबले हुए। टीमों ने अपने शानदार खेल से फाइनल में जगह बनाई। वहीं दो स्कूलों को तीसरी पोजिशन के लिए चुना गया।
बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे अंडर-19 वर्ग में सेमीफाइनल मुकाबला आर्मी स्कूल नोएडा और विद्याज्ञान स्कूल सिकं द्राबाद के बीच हुआ। आर्मी स्कूल ने 2-1 से मैच जीत लिया। दूसरा मैच अंडर-17 वर्ग में ट्रांसलेम एकेडमी और रियान इंटरनेशलन स्कूल गाजियाबाद के बीच खेला गया। ट्रांसलेम की टीम ने 1-0 से जीत हासिल की। वहीं अंडर-17 में दूसरा मुकाबला स्टैप बाई स्टैप नोएडा और डीपीएसजी इंटरनेशनल स्कूल डासना, गाजियाबाद के बीच हुआ। इसमें स्टैप बाई स्टैप ने 5-0 से मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को अंडर- 19 वर्ग में आर्मी स्कूल नोएडा, एमिटी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा के बीच फाइनल होगा। वहीं अंडर- 17 वर्ग में ट्रांसलेम एकेडमी मेरठ और स्टैप बाई स्टैप नोएडा के बीच खेला जाएगा। स्पोर्ट्स अधिकारी प्रदीप त्यागी के मुताबिक खेल में प्रदर्शन के आधार पर तीसरी पोजिशन टीम के लिए विद्याज्ञान स्कूल सिकंद्राबाद को चुना गया। रियान स्कूल की टीम का खेल अच्छा रहा, पर वह हारने के तुरंत बाद वापस चली गई। जिसके चलते डीपीएसजी इंटरनेशनल डासना गाजियाबाद को भी तीसरी पोजिशन के लिए वॉकओवर मिल गया। फाइल मुकाबले सुबह आठ बजे से होंगे। जिलाधिकारी द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
सीबीएसई नार्थ जोन प्रथम गर्ल्स फुटबाल टूर्नामेंट में हुए सेमिफाइनल मैच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed