फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   14-year-old Siddhant survives snakebite after critical treatment at Meerut Medical

Meerut: सर्पदंश से जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा था गाजियाबाद का सिद्धांत, मेरठ मेडिकल की टीम ने बचाई जान

Fri, 26 Sep 2025 12:06 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 26 Sep 2025 12:06 AM IST
सार

गाजियाबाद के 14 वर्षीय सिद्धांत को सर्पदंश के बाद मेरठ मेडिकल लाया गया। दो दिन वेंटिलेटर पर रखने के बाद डॉक्टरों की टीम ने एंटी-स्नेक वेनम और उपचार से उसकी जान बचाई। अब उसकी स्थिति सामान्य है।

 

विज्ञापन
14-year-old Siddhant survives snakebite after critical treatment at Meerut Medical
सिद्धार्थ के साथ मेडिसिन विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद जिले में सर्पदंश की एक घटना ने 14 वर्षीय सिद्धांत के जीवन को संकट में डाल दिया था। घर के बाहर खेलते समय उसे सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत मेरठ मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे।

विज्ञापन


मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अरविंद कुमार (एमडी) और डॉ. विवेक के. ऋषि (एमडी) की टीम ने तुरंत उपचार शुरू किया। इमरजेंसी वार्ड में ही सिद्धांत को एंटी-स्नेक वेनम और अन्य जरूरी इंजेक्शन लगाए गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 25 सितम्बर को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्पदंश का जहर शरीर में तेजी से फैल रहा था, इसलिए डॉक्टरों ने बच्चे को तुरंत वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा। करीब दो दिनों तक इलाज जारी रहा और आखिरकार उसकी स्थिति में सुधार आने लगा। डॉक्टरों ने वेंटिलेटर हटाकर सामान्य इलाज शुरू किया। अब सिद्धांत खतरे से बाहर है और पूरी तरह ठीक हो रहा है।

डॉक्टरों का कहना है कि सर्पदंश के मामलों में सबसे महत्वपूर्ण है समय पर इलाज। एंटी-स्नेक वेनम का तुरंत प्रयोग रोगी की जान बचाने में कारगर साबित होता है। सिद्धांत का केस इसका जीता-जागता उदाहरण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed