{"_id":"6186e02bcd13c8493e6815ec","slug":"14-out-of-15-new-dengue-patients-were-found-in-the-countryside-meerut-news-mrt563777666","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के 15 नए मरीजों में 14 देहात में मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के 15 नए मरीजों में 14 देहात में मिले
विज्ञापन
मेरठ। डेंगू का हमला लगातार जारी है। शनिवार को देहात में प्रकोप ज्यादा रहा। डेंगू के 15 नए मरीज मिले, जिनमें से 14 देहात क्षेत्र के हैं। अब तक मरीजों की कुल संख्या 1455 हो गई है। इनमें से 1160 मरीज ठीक हो चुके हैं। 295 सक्रिय केस हैं, जिनमें 67 अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 228 घर पर रहकर इलाज करा रहे हैं।
डेंगू के नए मरीजों में शहर से एक मरीज तारापुरी में मिला। बाकी देहात क्षेत्र के दौराला, खरखौदा, रजपुरा, सरधना और सरूरपुर के रहने वाले हैं। सबसे अधिक सात मरीज सरधना और इसके बाद सरूरपुर में तीन मिले। शहर में इस सीजन में सबसे ज्यादा डेंगू के 119 मरीज मलियाना और 95 कंकरखेड़ा में मिले हैं, जबकि देहात में रोहटा में 99 और मवाना में 90 मिले हैं। अब तक देहात में 686 और शहरी क्षेत्र में 769 मरीज मिल चुके हैं। यह आंकड़ा स्वास्थ्य विभाग का है, जबकि निजी लैबों में पुष्टि वाले मरीज भी इसमें शामिल कर लिए जाएं तो यह आंकड़ा और भयावह हो सकता है।
1759 सैंपलों की जांच, कोई मरीज नहीं मिला
जिले में शनिवार को 1759 सैंपलों की जांच की गई, जिनमें कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला। पांच मरीज सक्रिय हैं। एक संक्रमित भर्ती है और चार होम आइसोलेशन में हैं। जिले में अब तक 66040 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर बाहर से आने वालों की जांच कराई जा रही है।