फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   14 lakh seized from a car on the Meerut-Baghpat bypass; two persons detained.

Meerut News: मेरठ-बागपत बाईपास पर कार से 14 लाख बरामद, दो हिरासत में

Wed, 30 Sep 2026 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
14 lakh seized from a car on the Meerut-Baghpat bypass; two persons detained.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जानी खुर्द (मेरठ)। मेरठ-बागपत बाईपास के पास से बुधवार को पुलिस ने एक संदिग्ध कार से करीब 14 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने कार सवार दो व्यक्तियों को भी हिरासत में लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों से बरामद नकदी के संबंध में पूछताछ करने में जुटी है।
बुधवार शाम जानी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि मेरठ-बागपत बाईपास क्षेत्र में भारी मात्रा में नशीले पदार्थों की सप्लाई के लिए एक कार आ रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर कार को रोक लिया। पुलिस ने कार सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर जब वाहन की तलाशी ली, तो उसमें नशीला पदार्थ तो नहीं मिला, लेकिन भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस कार, नकदी और दोनों व्यक्तियों को सुभारती चौकी ले आई। देर शाम तक पुलिस चौकी में बरामद नकदी की गिनती करने में जुटी रही, जो करीब 14 लाख रुपये बताई जा रही है। पूछताछ के दौरान हिरासत में लिए गए दोनों व्यक्तियों ने दावा किया कि वे मोबाइल फोन सप्लाई का व्यापार करते हैं और यह रकम उनकी व्यावसायिक बिक्री की है। पुलिस फिलहाल दावों और मामले की गहनता से जांच कर रही है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि दोनों लोगों से पूछताछ की जा रही है। बरामद नकदी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed