{"_id":"5cd09ec5bdec22071a387f4b","slug":"131557176005-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तक्षशिला में ईशिका व जेपी में आशीष ने किया टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तक्षशिला में ईशिका व जेपी में आशीष ने किया टॉप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। श्रद्धापुरी स्थित तक्षशिला पब्लिक स्कूल में कक्षा 10वीं की छात्रा ईशिका पुत्री अनुज पाल निवासी गणपति विहार ने 97.2 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया। ईशिका के पिता शिक्षक हैं। इशिका आईएएस बनना चाहती हैं। वहीं स्कूल की छात्रा एकता पुत्री राम कुमार ने भी 97.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वह इंजीनियर बनना चाहती हैं। इनके अलावा तनिशा पुत्र संजय कुमार निवासी संत विहार 97 प्रतिशत अंक हासिल कर द्वितीय स्थान पर रही। हर्ष वर्मा पुत्र सुनील कुमार निवासी राम नगर 96.6 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे। तनिशा व हर्ष का कहना है कि वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं। स्कूल चेयरमैन डॉ. ओमपाल सिंह, प्रबंधिका कुसुम रानी व प्रधानाचार्या ने बताया कि स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। सभी ने छात्रों को शुभकामनाएं दी।
जेपी इंटरनेशनल में आशीष बने टॉपर
खिर्वा रोड स्थित जेपी इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन एड़वोकेट गजेन्द्र मांगलिक ने बताया कि कक्षा 10वीं के छात्र आशीष राय ने 92.4 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया। छात्रा शगुन राणा 85 प्रतिशत अंक हासिल कर द्वितीय स्थान पर रहीं। भाविश कौर 81 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान पर रहीं। स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। प्रबंधिका सरिता मांगलिक व प्रधानाचार्या आरती चडढ़ा ने छात्रों को शुभकामनाएं दी।
आर्यंस में हेमंत और मेधावी रहे टॉपर
वहीं नेशनल हाईवे स्थित द आर्यस स्कूल के एमडी अक्षय सिंह व प्रधानाचार्या प्रीति मल्होत्रा ने बताया कि स्कूल की छात्रा मेधावी सिंह ने 96.4 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया। छात्र हेमंत सिंह ने भी 96.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। देवांश सेहगल 95.4 प्रतिशत अंक हासिल कर द्वितीय स्थान पर रहे। निक्की व खुशदीप सिंह 95 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान रहे।