{"_id":"5ccf44f2bdec22074c261d07","slug":"131557087474-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइटें पड़ी हैं खराब, नहीं सुन रहे साहब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइटें पड़ी हैं खराब, नहीं सुन रहे साहब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। महानगर में बीओटी मार्गों पर ज्यादातर एलईडी लाइटें खराब पड़ी हैं। इस कारण रात में वाहन सवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा। अपर नगरायुक्त ने बीओटी कंपनी अभिनव एडवरटाइजिंग कंपनी को नोटिस जारी कर ठेका निरस्त करने और एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी है।
महानगर में पथ प्रकाश व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतरी हुई है। नगर निगम अधिकारियों द्वारा बीओटी मार्गों के स्थलीय निरीक्षण में यह लापरवाही सामने आई। अपर नगरायुक्त अमित सिंह की रिपोर्ट में सामने आया है कि गढ़ रोड पर काली नदी से कल्याण नगर तक डिवाइडर पर सभी एलईडी लाइटें दिन में भी जलती मिली। रुड़की रोड पर सोफीपुर से मोदीपुरम तक, गढ़ रोड पोस्टमार्टम हाउस से तेजगढ़ी तक लाइटें 24 घंटे जलती हैं। परतापुर फ्लाईओवर से अमर उजाला तक तथा मेट्रो प्लाजा से बेगमपुल चौराहे तक सभी लाइटें बंद पड़ी हैं। इसी तरह शहर में कई स्थानों पर पथ प्रकाश व्यवस्था बेहद खराब हो रही है। अब से पहले भी नोटिस जारी कर पथ प्रकाश व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए, लेकिन कोई कार्य नहीं किया गया। अपर नगरायुक्त अमित सिंह ने बीओटी ठेकेदार को चेतावनी दी है कि यदि लाइटें ठीक नहीं की गई तो ठेका निरस्त किया जाएगा। साथ ही एफआईआर दर्ज कराकर फर्म को काली सूची में डाला जाएगा।