{"_id":"5cbe2b9cbdec22142c5cd0fd","slug":"131555966876-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरियर ऑफिस में लूट के दौरान चौकीदार की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरियर ऑफिस में लूट के दौरान चौकीदार की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरियर ऑफिस में लूट के दौरान चौकीदार की हत्या
मेरठ। दिल्ली रोड से सटी पॉश कालोनी मेजर ध्यानचंद नगर में कोरियर ऑफिस में बदमाशों ने लूटपाट के दौरान रविवार देर रात चौकीदार की हत्या कर दी। सोमवार सुबह मैनेजर के पहुंचने पर इसकी जानकारी हुई। इस वारदात को लेकर लोगों ने हंगामा कर दिया। एसपी सिटी और एसपी क्राइम मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा।
टीपी नगर थानाक्षेत्र में शिवपुरम कॉलोनी निवासी सतपाल (60) पुत्र दुर्गा प्रसाद प्राइवेट एजेंसी के तहत डेढ़ साल से गोल्डन टावर्स पर गार्ड की नौकरी करता था। इसी टावर में सिक्योरा एक्स मूवर प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कोरियर कंपनी है, जहां पर रविवार रात सतपाल गार्ड के रूप में तैनात था। सोमवार सुबह कोरियर कंपनी के कर्मचारी ऑफिस पहुंचे। ऑफिस के बराबर वाली दुकान के पास गार्ड सतपाल का शव पड़ा देखकर हड़कंप मच गया।
कर्मचारी जब ऑफिस में पहुंचे तो देखा कि कोरियर ऑफिस का सामान भी बिखरा पड़ा था। लूट के दौरान गार्ड सतपाल की हत्या होने की जानकारी लगते ही आसपास के लोग वहां पहुंचे। कंपनी के मैनेजर गौरव कुमार की सूचना पर एसपी क्राइम डॉ. बीपी अशोक, एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह और इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी रघुराज सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि बदमाश बराबर की दुकान में कुंबल कर कोरियर कंपनी के ऑफिस में घुसे। बदमाश ऑफिस से 2 लाख 66 हजार 400 रुपए और मोबाइल फोन लूटकर ले गए।
विज्ञापन
एक्सपर्ट ने की जांच
घटनास्थल कोरियर कंपनी के ऑफिस और आसपास की फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड ने जांच की। कई जगहों से एक्सपर्ट ने फिंगर और फुट प्रिंट लिए। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम भेज गया। सतपाल के बेटे भोले की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।