फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   फजीहत कराकर 48 घंटे बाद फिर जेल भेजे पुलिसकर्मी

फजीहत कराकर 48 घंटे बाद फिर जेल भेजे पुलिसकर्मी

Tue, 02 Apr 2019 03:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 03:03 AM IST
विज्ञापन
फजीहत कराकर 48 घंटे बाद फिर जेल भेजे पुलिसकर्मी
फजीहत कराकर 48 घंटे बाद फिर जेल भेजे पुलिसकर्मी
विज्ञापन


मेरठ। कुख्यात बदन सिंह बद्दो को फरार कराने वाले फर्रुखाबाद के छह पुलिसकर्मियों और तीन आरोपियों पर कमजोर धारा लगाकर जेल भेजकर मेरठ पुलिस ने फजीहत कराई। अदालत की फटकार के बाद पुलिस ने धारा बढ़ाकर 48 घंटे बाद आरोपियों को फिर से जेल भेजा। इसको लेकर पुलिस विभाग की काफी किरकिरी हुई है।

28 मार्च को बददो दिल्ली रोड स्थित मुकुट महल होटल से फरार हुआ था। पुलिस ने फर्रुखाबाद जिले के छह पुलिसकर्मियों देशराज त्यागी, संतोष कुमार, सुनील कुमार, राजकुमार, ओमवीर, भूपेंद्र सिंह और बद्दो के तीन साथियों एहतेशाम, जवाहर लाल व शिशुपाल को मौके से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने कमजोर धारा लगाकर उनको कोर्ट में पेश किया था। जिस पर कोर्ट ने उनको जमानत दी। शनिवार को जमानती पेशी कर सभी पुलिस वाले छूट गए। जवाहर लाल शुक्रवार को रिहा हो गया था। कोर्ट ने ब्रह्मपुरी पुलिस को फटकार लगाई।
विज्ञापन


जिसके बाद थाना पुलिस ने धारा 222 और 225 आईपीसी का इजाफा किया। जिस पर कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई की। कोर्ट के आदेश पर छह पुलिसकर्मियों को स्पेशल सीजेएम रामलाल की कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उनको न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। बताया गया कि बददो को उम्रकैद हो चुकी है। इसे देखते इन धाराओं का संशोधन हुआ है। शुरूआत में कमजोर धारा लगाने के मामले में पुलिस पर आरोप भी लगे हैं। जिसको लकर पुलिस की काफी फजीहत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


असलहा लेने आई थी पुलिस
इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी रघुराज सिंह के मुताबिक फर्रुखाबाद पुलिस आरोपी पुलिसकर्मियों के जमा सरकारी असलहे लेने के लिए रविवार को मेरठ आई थी। इसके चलते पुलिस ने इस सभी पुलिसकर्मियों को मेरठ ही रोक लिया था। सोमवार को बढ़ाई गई धारा में निर्णय होगा, इसकी जानकारी पुलिस को पहले से थी। सोमवार को कोर्ट के सामने पुलिस ने फिर से छह पुलिसकर्मियों को पेश किया, जिस पर कोर्ट ने उनको दोबारा जेल भेजा। चर्चा कि बद्दो को फरार कराने वाले पुलिसकर्मियों को दो दिन से मेरठ पुलिस ने होटल मेें रुकने का इंतजाम कराया हुआ था।

पुलिस ने रोकी मुकुट महल में शादी की तैयारियां
बुलंदशहर सहित सभी केंद्र
- कुख्यात बदन सिंह बद्दो हुआ था बीती 28 मार्च को इस होटल से फरार
- पुलिस पहुंची थी होटल सील करने, लड़की के पिता के आग्रह पर मानी
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। ब्रह्मपुरी पुलिस सोमवार शाम होटल मुकुट महल सील करने पहुंच गई। उस समय होटल में शादी की तैयारियां चल रही थी। लड़की के पिता ने काफी मान मनौव्वल की, जिसके बाद शादी समारोह की अनुमति दी गई।
कुख्यात बदन सिंह बद्दो बीती 28 मार्च को पुलिस कस्टडी से इसी होटल से फरार हुआ था। जिस पर शासन से 2.50 लाख का इनाम घोषित है। इस फरारी प्रकरण में होटल मुकुट महल की भूमिका भी संदिग्ध रही है। पुलिस ने होटल मालिक मुकेश गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शिकंजा कसना शुरू किया। इसी बीच मुकेश गुप्ता भी फरार हो गया।

सोमवार शाम करीब 6.30 बजे माधवपुरम चौकी इंचार्ज अंकित कुमार फोर्स लेकर होटल पहुंचे। जहां शादी की तैयारियां चल रही थीं। बताया गया कि कोटला निवासी एक व्यक्ति की बेटी की सिंकदराबाद से बारात आनी है। जिस पर चौकी इंचार्ज ने होटल के स्टाफ और लड़की के परिवार वालों से कह दिया कि होटल पर सील लगानी है, इसलिए यहां शादी नहीं हो सकती। जिस पर लड़की के पिता ने चौकी इंचार्ज और अन्य पुलिसकर्मियों के सामने हाथ जोड़ते हुए कहा कि चार माह पहले उन्होंने बेटी की शादी के लिए यह होटल 1.2 लाख में बुक कराया था। 10 हजार रुपये एडवांस दिए थे। अब बारात आनी है तो पुलिस शादी रुकवाने आ गई। मंडप की लाइट भी काट दी। उन्होंने बेटी के भविष्य का हवाला देते हुए कुछ समय देने का आग्रह किया। काफी जद्दोजहद के बाद चौकी इंचार्ज ने अधिकारियों से बात की। रात 12 बजे तक कार्यक्रम खत्म करने का भरोसा दिलाने पर पुलिस टीम लौट गई। तब जाकर लड़की पक्ष के लोगों ने राहत की सांस ली और जेनरेटर शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed