{"_id":"5c8eafdabdec2213f932ec85","slug":"131552855002-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम वाले कक्ष होंगे वाटर प्रूफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम वाले कक्ष होंगे वाटर प्रूफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईवीएम वाले कक्ष होंगे वाटर प्रूफ
मेरठ। लोकसभा चुनाव 2019 की मतगणना परतापुर स्थित कताई मिल परिसर में होगी। मतदान के बाद यहीं पर भारी सुरक्षा व्यवस्था में ईवीएम को रखा जाएगा। कताई मिल परिसर में मेरठ लोकसभा सीट की कैंट, मेरठ शहर, मेरठ दक्षिण और किठौर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले मतदान की मतगणना होगी। जबकि बिजनौर लोकसभा सीट की हस्तिनापुर विधानसभा, मुजफ्फरनगर सीट की सरधना विधानसभा और बागपत लोकसभा सीट की सिवालखास विधानसभा की मतगणना होगी।
जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने रविवार को कताई मिल परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ईवीएम रखने वाले कक्ष वॉटर प्रूफ करने के निर्देश दिए। कहा कि वाटर प्रूफ व्यवस्था को जांचने के लिए फायरब्रिगेड की गाड़ी से छत पर पानी की तेज बौछार कराएं, ताकि कहीं लीकेज है तो पता चल सके। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर इसकी व्यवस्था कराने का निर्देश दिया।
एनआईसी में हुआ रेंडोमाइजेशन
जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल ढींगरा ने लोकसभा चुनाव को सकुशल एवं पारदर्शिता पूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को एनआईसी में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का प्रथम रेंडोमाइजेशन राजनैतिक दलों की उपस्थिति में किया। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के सख्त निर्देश हैं कि मतदान हेतु ईवीएम का चयन रेंडोमाइजेशन आधार पर ही किया जाए, ताकि मतदान प्रक्रिया को निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया जा सके। रेंडोमाइजेशन विधानसभावार किया गया है और 10 प्रतिशत रिजर्व में रखी गईं ईवीएम को भी इस रेंडोमाइजेशन में शामिल किया गया है।