{"_id":"5c8424ccbdec22143356c1fd","slug":"131552164044-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षद ने किया नागिन डांस,वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्षद ने किया नागिन डांस,वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संत रविदास शोभा यात्रा के दौरान बनाया गया था वीडियो
मेरठ। नगर निगम वार्ड तीन के बसपा पार्षद के नागिन डांस का वीडियो वायरल हो गया। दिन भर सोशल मीडिया पर पार्षद का डांस छाया रहा। पार्षद गले में माला पहनकर डांसर के साथ कुछ इस तरह डांस कर रहे हैं जो दर्शकों के लिए तो रोमांच भरा हो सकता है लेकिन एक जनप्रतिनिधि के लिए अशोभनीय है। पार्षद सार्वजनिक स्थान पर डांस करते समय यह भूल गए कि वह एक जनप्रतिनिधि हैं। डांस में कुछ अंश अश्लीलता परोसते नजर आ रहे हैं।
पार्षद का वीडियो भी ऐसे अवसर पर बनाया गया जब एक धार्मिक कार्यक्रम किया गया। बता दें कि यह निगम पार्षद राजकुमार हैं। 26 फरवरी संत रविदास शोभा यात्रा के दौरान इनका वीडियो बनाया गया। पार्षद का कहना है कि शोभा यात्रा का समापन भगवतपुरा स्थित रविदास मंदिर पर किया गया था। उस समय सभी सदस्यों ने डांस किया था। उनमें हम भी शामिल थे। डांस का वीडियो झूठा नहीं है बल्कि मेरे शुभचिंतकों ने वीडियो वायरल करके सही मार्ग दिखाने का भी काम किया है। जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्हें सार्वजनिक स्थान पर डांस नहीं करना चाहिए था। उसको लेकर अब पश्चाताप हो रहा है।