{"_id":"5c6c706cbdec2273934e2119","slug":"131550610540-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"150 करोड़ के सुपर स्पेश्यलिटी ब्लॉक को नहीं मिली एनओसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
150 करोड़ के सुपर स्पेश्यलिटी ब्लॉक को नहीं मिली एनओसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुपर स्पेश्यलिटी ब्लॉक को नहीं मिली एनओसी
अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग बनी बाधा
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। मेडिकल कॉलेज में करीब 150 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे सुपर स्पेश्यलिटी का उद्घाटन अटक सकता है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि फायर ब्रिगेड की तरफ से इस ब्लॉक को अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं मिल सका है। जब तक एनओसी नहीं मिलेगी, यह सुपर स्पेश्यलिटी ब्लॉक शुरू नहीं हो सकता है। एनओसी नहीं मिलने की वजह इस ब्लॉक के बराबर में बनी अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग है, जिसमें कार्यशाला हुआ करती थी। इस बिल्डिंग को ध्वस्त किया जाना है, लेकिन अभी तक यह कार्रवाई नहीं हो सकी है। यह मुद्दा शासन तक पहुंच चुका है। एलएलआरएम मेडिकल के अधिकारियों ने इस मामले से प्रमुख सचिव को अवगत करा दिया है। दरअसल, शासन इस ब्लॉक को इसी माह शुरू करने की तैयारी कर रहा था, लेकिन एनओसी न मिलने के कारण यह बीच में ही अटक गया।
बिल्डिंग को ध्वस्त करने के लिए कुछ अड़चने हैं, जिन्हें दूर किया जाना है। प्रमुख सचिव को इससे अवगत करा दिया गया है। हालांकि कोशिश जारी है कि इसे जल्द से जल्द शुरू कराया जा सके।- आरसी गुप्ता, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य