फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   परीक्षा देने से पहले ही 6417 छात्र ‘फेल’

परीक्षा देने से पहले ही 6417 छात्र ‘फेल’

Tue, 05 Feb 2019 02:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 02:54 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा देने से पहले ही 6417 छात्र ‘फेल’
परीक्षा देने से पहले ही 6417 छात्र ‘फेल’
विज्ञापन

मेरठ। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं सात फरवरी से शुरू हो रही हैं। इस बार यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत आने वाले 17 जिलों के 10 लाख 91 हजार 312 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। 6417 विद्यार्थियों के पंजीकरण निरस्त किए गए हैं। इनमें 2512 हाईस्कूल के हैं और 3905 इंटरमीडिएट केहैं। यह सभी अपने प्रमाण पत्र पूरे जमा नहीं कर सके थे, जिस कारण इनका पंजीकरण निरस्त किया गया है।
मेरठ स्थित यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत 17 जिले आते हैं। यह जिले हैं आगरा, फिरोजाबादा, मैनपुरी, एटा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, हापुड़, सहारनपुर, गौतमबुद्धनगर, मुजफ्फरनगर और शामली हैं। इस साल इन जिलों के व्यक्तिगत (प्राइवेट) परीक्षार्थियों में हाईस्कूल के 5424 हैं, जबकि इंटरमीडिएट में 17 हजार 265 परीक्षार्थी। संस्थागत परीक्षार्थियों की बात करें तो हाईस्कूल में पांच लाख 92 हजार 283 हैं, जबकि इंटरमीडिएट में चार लाख 99 हजार 029 हैं।
विज्ञापन

मेरठ में 83 हजार 787 देंगे परीक्षा
मेरठ में 107 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 83787 परीक्षा देंगे। इनमें हाईस्कूल के 43 हजार 917 हैं, जबकि इंटरमीीडिएट के 39870 हैं। यहां 12 परीक्षा केंद्र संवेदनशील हैं, जहां स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल 17 हजार से ज्यादा किए गए थे निरस्त
क्षेत्रीय सचिव राणा सह्सत्रांशु कुमार सुमन का कहना है कि नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के उद्देश्य से पिछले दो साल से ज्यादा सख्ती की जा रही है। पिछले साल 17 हजार से ज्यादा ऐसे परीक्षार्थी मिले थे। इनमें अधिकांश व्यक्तिगत थे। इस बार इनकी संख्या काफी कम हुई है। इनमें अधिकांश रेग्युलर परीक्षार्थी हैं।
मेरठ के परीक्षा केंद्र
राजकीय अशासकीय सहायता प्राप्त वित्तविहीन
06 87 14
मंडल का हाल
जिला कुल परीक्षा केंद्र
मेरठ 107
बुलंदशहर 94
गाजियाबाद 62
गौतमबुद्धनगर 46
बागपत 39
हापुड़ 36


खास बातें:
यूपी बोर्ड परीक्षा : प्रमाण पत्र नहीं दे सके छात्र, पंजीकरण किया निरस्त
17 जिलों में 10 लाख 91 हजार 312 देंगे परीक्षा, सात फरवरी से शुरू हो रहीं हैं परीक्षाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed