फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   चांदना में स्कूली बच्चों के बीच हुये विवाद में बडों के बीच मारपीट,

चांदना में स्कूली बच्चों के बीच हुये विवाद में बडों के बीच मारपीट,

Sun, 23 Dec 2018 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
चांदना में स्कूली बच्चों के बीच हुये विवाद में बडों के बीच मारपीट,
युवक पर जानलेवा हमले का आरोप
विज्ञापन

-रिपोर्ट दर्ज कराने को दी तहरीर
सरधना। चांदना गांव में शनिवार को स्कूली बच्चों के बीच हुई कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान एक युवक ने पड़ोसी पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी हैं। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

कोतवाली क्षेत्र के चांदना गांव निवासी कुलदीप पुत्र अशोक ने शनिवार को थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसके भाई अमित की पुत्री खुशी गांव के ही एक स्कूल में पढ़ती हैं। स्कूल में पड़ोस के ही बच्चे ने शुक्रवार शाम को उसकी किताबें छीन ली। जिस पर खुशी स्कूल से रोती हुई घर पहुंची तो उसने पूछताछ की। जिस पर कुलदीप के भाई निक्की को बच्ची ने पूरे मामले की जानकारी दी। निक्की ने आरोपियों के घर जाकर इसका विरोध जताया। आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ भी गाली-गलौच कर दी। इतना ही नहीं सरियों से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में निक्की घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण उस ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ जो कोतवाली में तहरीर दी है, उस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं। एसएसआई मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर पर मामले की जांच शुरू की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed