फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पात्रों को समय से मिले योजनाओं का लाभ

पात्रों को समय से मिले योजनाओं का लाभ

Thu, 25 Oct 2018 02:40 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
पात्रों को समय से मिले योजनाओं का लाभ

विज्ञापन
पात्रों को मिले सभी योजनाओं का लाभ: डॉ. संजीव बालियान
मेरठ। जिला स्तर पर गठित जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सांसद डॉ. संजीव बालियान और राजेंद्र अग्रवाल ने पात्रों को सभी योजनाओं का लाभ दिलाने की बात कही।
बुधवार को विकास भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता सांसद डा. संजीव कुमार बालियान ने की। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में जनप्रतिनिधियों का सहयोग अवश्य लें। जिलों के प्रभावी एवं समयबद्ध विकास के लिए सांसद, राज्य विधान मंडलों और स्थानीय सरकारों (पंचायती राज संस्थाओं, नगर पालिका निकायों) के निर्वाचित प्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय होना चाहिए। समिति का गठन ही इसी उद्देश्य से किया गया है। बैठक में सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि आयुष्मान योजना का व्यापक प्रचार प्रसार कर पात्रों को चिकित्सा लाभ दिलाया जाए। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों से कहा कि वह शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप जनपद में विद्युत आपूर्ति दें। उपभोक्ता का बिजली चोरी, गलत बिल के नाम पर शोषण न हो।
विज्ञापन


आजीविका मिशन में 1532 ग्रुप
पं. दीन दयाल राष्ट्रीय आजीविका मिशन योजना की समीक्षा में पाया कि अधिकारी जनपद में संचालित 1532 महिला स्वयं सहायता समूह कार्य कर रहे हैं। इसी वर्ष 338 महिला स्वयं सहायता समूह गठन का लक्ष्य है। जिसमें अब तक 139 समूह गठित किए गए हैं। कहा कि महिला समूहों द्वारा तैयार उत्पादों को और अधिक बेहतर बनाने तथा बाजार में बेचने केलिए प्रशिक्षित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


34 किमी सड़क निर्माण की डीपीआर शासन को
समीक्षा में तथ्य सामने आया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत वर्ष 2017-18 में 34.89 किमी के पांच मार्ग हैं जिनके निर्माण की लागत 30.28 करोड़ रुपये है। इसकी डीपीआर शासन को भेजी गई है। समिति ने कहा कि विधवा, दिव्यांग आदि पेंशन लाभार्थियों के खातों में समय से पैसा जमा कराए तथा बैंक स्तर की समस्याओं का एलडीएम प्राथमिकता पर निस्तारण कराएं।


नवंबर में शुरू सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट
स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम में ओडीएफ, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, जल्द ही गांवड़ी में 15 एकड़ भूमि में कूड़े से बिजली, खाद बनाने हेतु यूनिट के निर्माण का कार्य माह नवंबर में शुरू करने के प्रस्ताव की समीक्षा की। इसके अलावा मोहनपुरी में नई पीएनजी लाइन बिछाने, खराब पड़े हैंडपंपों को ठीक करने, गांवों की स्वच्छता एवं पेयजल समिति को सक्रिय करने, मवाना, माछरा व दौराला विकास खंड क्षेत्र के कुछ गांवों में हैंडपंपों से दूषित पानी आने की समस्या को दूर करने के निर्देश दिए। सीडीओ आर्यका अखौरी विधायक मेरठ कैंट सत्य प्रकाश अग्रवाल, किठौर सत्यवीर त्यागी, जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह, सांसद प्रतिनिधि हर्ष गोयल, समिति के सदस्य डॉ. मधुवत्स, डॉ. अशोक अग्रवाल ब्लॉक प्रमुख दौराला सचिन अहलावत, सहित डीएफओ अदिति शर्मा, एडीएम ई रामचंद्र, नगर आयुक्त मनोज चौहान, प्रा. मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार , पीडी भानू प्रताप सिंह, डीडीओ दिग्विजय नाथ तिवारी आदि मौजूद रहे।

खास बातें:
- विकास भवन में आयोजित हुई जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक
- बैठक में सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने विद्युत अधिकारियों को उपभोक्ताओं का शोषण नहीं करने के दिए आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed