फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   छात्राओं की सुरक्षा स्कूल की जिम्मेदारी -- रणबीर सिंह

छात्राओं की सुरक्षा स्कूल की जिम्मेदारी -- रणबीर सिंह

Sun, 29 Jul 2018 02:24 AM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
छात्राओं की सुरक्षा स्कूल की जिम्मेदारी --  रणबीर सिंह
छात्राओं की सुरक्षा स्कूल की जिम्मेदार
विज्ञापन


मेरठ। गंगानगर स्थित गार्गी गर्ल्स स्कूल में शनिवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड देहरादून के रीजनल ऑफिसर रणबीर सिंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने करीब 100 स्कूलों के प्रधानाचार्यों से मुलाकात की और उन्हें नई जानकारियों से अवगत कराया। कार्यक्रम का शुभारंभ गार्गी गर्ल्स स्कूल के चेयरमैन डीके गर्ग व मुख्य अतिथि रणबीर सिंह ने किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
रीजनल ऑफिसर रणबीर सिंह ने कहा कि स्कूलों की सबसे पहली जिम्मेदारी छात्राओं की सुरक्षा की है। छात्रों को नैतिक शिक्षा प्रदान करें, जिससे वह छात्राआें के प्रति दुर्व्यवहार न करें। शिक्षकों को अपने मूल्यांकन प्रतिक्रिया में सुधार लाना होगा। बोर्ड में खराब रिजल्ट देने वालों को सचेत करते हुए कहा कि जिन स्कूलों का परीक्षा परिणाम 40 प्रतिशत से कम रहेगा, उनकी मान्यता रद्द भी की जा सकती है। वहीं 9वीं व 11वी में फेल छात्र-छात्राओं को अगली कक्षा में प्रवेश न दिया जाए। देहरादून रीजन में विधि कार्यशालाओं व ट्रेनिंग सेंटर के लिए 1.8 एकड़ जमीन खरीदी गई है। रणबीर सिंह ने कहा कि स्कूलों द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी जाए। कहा कि बोर्ड परीक्षा में 90 व 100 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले स्कूलों को रीजन ऑफिसर की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा रणबीर सिंह को उन्हीं की पेंटिंग प्रदान की गई। प्रधानाचार्या अनुपमा सक्सेना ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


इन स्कूलों के प्रधानाचार्य रहे मौजूद
कार्यक्रम में सीजेडीएवी, दीवान पब्लिक स्कूल, केएल इंटरनेशनल, द अध्ययन स्कूल, राधा गोविंद, ऋषभ एकेडमी, मेरठ सिटी पब्लिक स्कूल, अर्वाचिन हापुड़, विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल हापुड़, दीवान स्कूल हापुड़ आदि स्कूलों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed