{"_id":"5b4911984f1c1b3c748b47a9","slug":"131531515288-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग संस्कृति क्लब ने किया पॉलीथिन का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग संस्कृति क्लब ने किया पॉलीथिन का बहिष्कार
Updated Sat, 14 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग संस्कृति क्लब ने बांटे कपड़े के थैले
मेरठ। योग संस्कृति क्लब, योग विज्ञान संस्थान शास्त्रीनगर शाखा की सदस्याओं ने व्यापारियों को कपड़े के थैले बांटकर पॉलिथीन का बहिष्कार किया। उन्होंने व्यापारियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक कपड़े के थैले प्रयोग करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने दुकानदारों, ठेलेवालों को भी कपड़े के थैले बांटे। अमर उजाला के पॉलिथीन हटाओ अभियान के तहत सदस्याओं ने बैनर लगाकर पॉलिथीन के नुकसान बताए। शास्त्रीनगर, सेंट्रल मार्केट व आरटीओ रोड पर जाकर स्थानीय नागरिकों व दुकानदारों को पॉलिथीन के नुकसान बताए। अध्यक्ष सीमा अदलखा, सीमा सागर, निशा सक्सेना, सुधा, रीना, रानी, कुसुम, साक्षी, प्रीति, संध्या व अंजू ने योगदान दिया।