{"_id":"5b3bcfc34f1c1b54238b4576","slug":"131530646467-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान में सिखों की हत्या पर आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफगानिस्तान में सिखों की हत्या पर आक्रोश
Updated Wed, 04 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान में सिखों की हत्या पर आक्रोश
मेरठ। राष्ट्रीय सिख संगत के प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार राजेंद्र सिंह ने कहा कि एक जुलाई को अफगानिस्तान में सिख समुदाय के लोगों की निर्मम हत्या बहुत ही निंदनीय घटना है। उन्होंने कहा कि लगातार अन्य मुस्लिम देशों में भी इस प्रकार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
सूरजकुंड रोड स्थित केशव भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में राजेंद्र सिंह ने कहा कि मुस्लिम देशों में रहने वाले अल्पसंख्यकों का लगातार न केवल शोषण हो रहा है, बल्कि उनकी हत्याएं की जा रही है। हम इस तरह की घटनाओं की भर्त्सना करते हैं। सिख संगत महानगर अध्यक्ष सरदार दलजीत सिंह ने कहा कि अफगानिस्तान में हुई घटना के विरोध में सिख समाज के लोग थापर नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से चार जुलाई को जुलूस के रूप में काली पट्टी बांधकर कलक्ट्रेट पर जाकर प्रदर्शन करेगा और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपेगा। इस दौरान सरदार सतनाम सिंह नामी, रेखा वाधवा, जसमीत सिंह ओबराय, सचिन खन्ना, सरदार बिल्लू सिंह, माला अरोड़ा आदि मौजूद रहे।