फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष को हत्या की धमकी

भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष को हत्या की धमकी

Sat, 16 Jun 2018 11:45 PM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष को हत्या की धमकी
जानसठ (मुजफ्फरनगर)।
विज्ञापन

भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष को धमकी भरा पत्र भेजकर जान से मारने की धमकी दी गई है। पत्र में धमकी देने वाले का नाम अलकायदा लिखा है। इससे भाजपा नेता और उसके परिजनों में दहशत फैल गई है। पीड़ित ने भाजपा नेताओं के साथ थाने में तहरीर देकर अज्ञात पत्र भेजने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने पत्र को लेकर जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है।
कस्बे के मोहल्ला मंगल बाजार निवासी राजीव गुप्ता पुत्र रमेश चंद गुप्ता भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष पद पर हैं। राजीव गुप्ता ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात को कोई अज्ञात व्यक्ति दरवाजा के नीचे से मकान के अंदर धमकी भरा पत्र डाल गया। शनिवार की सुबह दरवाजा के पास मकान के अंदर परिजनों को यह पत्र मिला। धमकी भरा पत्र पढ़कर भाजपा नेता व परिजनों के भी होश उड़ गए थे। धमकी भरा पत्र अलकायदा के नाम से लिखकर डाला गया है। इस पत्र के माध्यम से भाजपा नेता को धमकी दी गई है कि वह पहले सपा में थे और अब भाजपा में आकर अपने आपको बड़े नेता समझने लगे हो। ईद के बाद जान से मारने की धमकी दी गई है। अलकायदा के नाम से धमकी भरा पत्र मिलने से भाजपा नेता व उसके परिजनों में दहशत व्याप्त है। भाजपा नेता ने इस धमकी भरे पत्र के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया। भाजपा सरकार में ही अलकायदा नाम से धमकी भरा पत्र भेजे जाने से उनमें भी रोष व्याप्त हो गया। भाजपा नेता ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई।
विज्ञापन

भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुंदरलाल का कहना है कि उनकी सरकार में ही भाजपा मंडल उपाध्यक्ष को अलकायदा के नाम से धमकी भरा पत्र मिला है, जो कि एक सोचनीय विषय है। धमकी भरे पत्र के बारे में शीर्ष नेताओं को भी अवगत कराया जाएगा। वे इस संबंध में एसएसपी से मिलकर पत्र भेजने वाले आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा का कहना है कि भाजपा नेता को अलकायदा के नाम से धमकी भरा पत्र अज्ञात लोगों ने उनके मकान में डाला है। इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। पत्र को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed