फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अमेरिकन व एसएस क्रिकेट एकेडमी सेमीफाइनल में

अमेरिकन व एसएस क्रिकेट एकेडमी सेमीफाइनल में

Fri, 08 Jun 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
अमेरिकन व एसएस क्रिकेट एकेडमी सेमीफाइनल में
मेरठ। करन पब्लिक स्कूल के मैदान पर चल रहे समर क्रिकेट लीग में पहले क्वार्टर फाइनल मैच में अमेरिकन ने एमपी सिंह को 22 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए अमेरिकन क्रिकेट एकेडमी ने 25 ओवर में 8 विकेट पर 222 रन बनाए। रिजवान ने 78, आकाश ने 47 व अनमोल ने 28 रन बनाए। वहीं हर्ष, अक्षय, यश ने दो- दो विकेट लिए। एमपी सिंह क्रिकेट एकेडमी 23.5 ओवर में 200 रनों पर ढेर हो गई। अक्षय ने 75 व हर्ष ने 38 रन बनाए। आकाश, अनमोल ने तीन- तीन विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच आकाश को मिला।
विज्ञापन

दूसरा मैच विजडम ग्लोबल व एसएस क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। 20.5 ओवर में 147 रन विजडम की टीम ने बनाए। परवेज ने 39 और अभिषेक ने 37 रन बनाए। जिशान ने 4 व मुनीर ने 2 विकेट लिए। स्कोर का पीछा करने उतरी एसएस की टीम ने 18.5 ओवर में 6 विकेट पर 148 रन बनाकर मैच जीत लिया। इसमें जुबैर ने 49 व मुनीर अली ने 32 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच जीशान को पूर्व क्रिकेटर कपिल राणा ने दिया। आयोजन सचिव अतहर अली ने बताया कि तीसरा क्वार्टर फाइनल आरआर क्रिकेट एकेडमी व स्टेनफोर्ड क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed