{"_id":"5ae0e3734f1c1b66098b6853","slug":"131524687731-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटेल मंडप में कत्थक लोक संगीत की सजी महफिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटेल मंडप में कत्थक लोक संगीत की सजी महफिल
Updated Thu, 26 Apr 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटेल मंडप में कत्थक लोक संगीत की सजी महफिल
मेरठ। नौचंदी मेला परिसर स्थित पटेल मंडप में बुधवार को कत्थक लोक संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कलाकारों ने लोक गीतों पर कत्थक प्रस्तुत किया। साउंड पर जहां लोक गीत बज रहे थे वहीं कलाकारों के पैरों में बंधे घूंघरू की आवाज से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। दर्शकों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में महिला कलाकारों ने सर्वप्रथम मां सरस्वती वंदना की। इसके उपरांत आर मीनाक्षी ने लोक नृत्य भोजपुरी, कार्यक्रम की शुरूआत की। आर मीनाक्षी ने गीत कागा पिया परदेशवा आ.. बेदर्दी से प्रीत लगा। गोदना कजरी लोक गीतों पर कत्थक किया। इनके अलावा रेखा मिश्रा, सुनीता शर्मा, मनीषा यादव ने लोक गीत गाकर श्रोताओं की खूब तालियां बटोरी। कत्थक लोक संगीत कार्यक्रम में पहुंचे दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम में नरेंद्र राष्ट्रवादी, शाहिद अब्बासी, कादिर अली, श्रीपाल, मोहम्मद शाहिद आदि मुख्य रहे।
खास बातें:
कत्थक लोक गीत सुनने वालों की उमड़ी भीड़