फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   निगम के तत्कालीन स्टोर इंचार्ज निलंबित

निगम के तत्कालीन स्टोर इंचार्ज निलंबित

Thu, 08 Mar 2018 02:24 AM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
निगम के तत्कालीन स्टोर इंचार्ज निलंबित
चूना खरीद घोटाले में स्टोर इंचार्ज निलंबित
विज्ञापन

मेरठ। नगर निगम स्वास्थ्य विभाग में चूना और अन्य सामान खरीद की फाइलें जांच टीम को न दिए जाने के आरोप में नामजद तत्कालीन स्टोर इंचार्ज अख्तर अली को नगरायुक्त ने निलंबित कर दिया। उधर लिपिक को हाईकोर्ट से भी राहत नहीं मिली है।
भाजपा के पूर्व पार्षद अजय गुप्ता ने आरोप लगाया था कि नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के स्टोर में पिछले पांच साल में खरीदे गए चूने में घोटाला हुआ है। शिकायत पर कमिश्नर डा. प्रभात कुमार ने अपर आयुक्त राधेश्याम मिश्रा को जांच सौंपी थी। आरोप है कि जांच टीम को लिपिक अख्तर अली ने चूना खरीद की समस्त फाइलें उपलब्ध नहीं कराई। इसके बाद नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने लिपिक के खिलाफ थाना देहली गेट में एफआईआर दर्ज कराई थी। लिपिक ने स्टे आर्डर के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, लेकिन वहां से भी राहत नहीं मिली। वहीं बुधवार को नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान ने लिपिक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई कर दी। इस संबंध में लिपिक अख्तर अली का कहना है कि चूना खरीद नियमों के तहत अधिकारियों की स्वीकृति के बाद खरीदा गया। इसका प्रतिवर्ष ऑडिट भी हुआ। सभी फाइलें निगम में हैं। मुझे फंसाने के लिए षडयंत्र रचा जा रहा है। न्यायालय से मुझे न्याय की पूरी उम्मीद है। यह बात सही है कि मुझे न्यायालय से स्टे नहीं मिला है।
विज्ञापन

अपर आयुक्त ने गठित की जांच कमेटी
अपर आयुक्त राधेश्याम मिश्रा ने नगर निगम में चूना टेंडर प्रक्रिया में वित्तीय अनियमितता की जांच के लिए जिला प्रशासनिक अधिकारियों की टीम गठित की है। यह वर्ष 2011 से माह सितंबर 2015 तक चूना खरीद के अभिलेखों की जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बातें:
चूना खरीद की फाइलें गायब होने के मामले में नामजद है स्टोर इंचार्ज अख्तर
लिपिक को हाईकोर्ट से भी नहीं मिली राहत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed