{"_id":"5a907eb04f1c1b2d068b853a","slug":"131519419056-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज ने साइकिल सवार नगर निगम कर्मी को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज ने साइकिल सवार नगर निगम कर्मी को कुचला
Updated Sat, 24 Feb 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बस ने निगम कर्मी को कुचला
मेरठ। दिल्ली रोड पर शुक्रवार दोपहर एक रोडवेज बस ने साइकिल सवार नगर निगम कर्मी को कुचल दिया। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार परतापुर निवासी महेंद्र साइकिल से अपने गांव लौट रहा था। संगम होटल के पास भैसाली डिपो की एक बस ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। इस पर महेंद्र नीचे गिर गया और बस से कुचलकर उसकी मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद दिल्ली रोड पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस के अनुसार महेंद्र नगर निगम का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बताया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। इंस्पेक्टर राशिद अली के अनुसार बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि बृहस्पतिवार को भी रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत हुई थी। इससे पहले भी कई घटनाएं रोडवेज बसों से हो चुकी हैं।