{"_id":"5a7a0f8b4f1c1b4d588b72fb","slug":"131517948811-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरेश जैन रितुराज बने अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरेश जैन रितुराज बने अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य
Updated Wed, 07 Feb 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरेश जैन रितुराज बने अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य
मेरठ। भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष और जैन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज को प्रदेश सरकार ने प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग में सदस्य मनोनीत किया है। सुरेश जैन रितुराज भाजपा संगठन में विभिन्न पदों पर रहने के साथ ही नगर निगम में पार्षद भी रह चुके हैं।
सुरेश जैन रितुराज लगातार 26 वर्षों से मेरठ महानगर जैन समाज अध्यक्ष रहने के साथ ही पिछले 13 वर्षों से भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। इसके अलावा वह 2012 से 2016 तक भाजपा के महानगर अध्यक्ष रहे। वहीं 1989 में वह नगर निगम में पार्षद भी निर्वाचित हुए थे। इसके अलावा सुरेश जैन रितुराज प्रसिद्ध उपन्यासकार भी हैं, रितुराज नाम से वह अब तक 63 उपन्यास लिख चुके हैं। उनके मनोनयन पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर, महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, ललित नागदेव, नरेंद्र उपाध्याय, मुकेश सिंघल, विवेक रस्तोगी आदि ने हर्ष जताया है।
वहीं दूसरी तरफ प्रदेश सरकार अब तक मेरठ के तीन लोगों को विभिन्न आयोग और अकादमी में प्रतिनिधित्व दे चुकी हैं। इसमें डॉ. संदीप पहल एडवोकेट को जहां गो रक्षा आयोग में सदस्य नामित किया गया है तो कुंवर बासित अली को उर्दू अकादमी में सदस्य नामित किया है।