फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बढ़ी विद्युत दरें ली जाएं वापस

बढ़ी विद्युत दरें ली जाएं वापस

Sun, 10 Dec 2017 02:34 AM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 02:34 AM IST
विज्ञापन
बढ़ी विद्युत दरें ली जाएं वापस
बढ़ी विद्युत दरें औद्योगिक विकास में बाधक
विज्ञापन

मेरठ। वेस्टर्न यूपी चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री बांबे बाजार की बैठक में बढ़ी हुई विद्युत दरों को वापस लेने की मांग की गई। बैठक में कहा गया कि विद्युत दर बढ़ना औद्योगिक विकास में बाधक है। बैठक में चार प्रस्ताव पारित कर प्रदेश सरकार को भेजने का निर्णय लिया गया। चैंबर के चेयरमैन डॉ. रामकुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में चार प्रस्ताव पारित हुए। इनमें विद्युत दरों के बढ़ने को प्रदेश की औद्योगिक प्रगति में बाधक बताते हुए तत्काल वापस लेने की मांग की गई। उत्तर प्रदेश पहले से उद्योग एवं व्यापार में काफी पिछड़ रहा है, ऐसे समय में विद्युत की दरें बढ़ाना न्याय संगत नहीं है। पावर कारपोरेशन के एमडी को भी चैंबर में बुलाकर उद्यमियों से रूबरू होने के प्रस्ताव पर सहमति जताई गई। इस दौरान डॉ. ब्रजभूषण, सुशील जैन, गुलशन जुनेजा, सरदार बलबीर सिंह आदि मौजूद रहे।


बढ़ी बिजली दर वापस लेने की मांग
मेरठ। बढ़ी बिजली दर के खिलाफ शनिवार को उप्र युवा उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले हापुड़ अड्डा चौराहे पर संगठन के लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बिजली की दर बढ़ाये जाने से व्यापारियों और आम उपभोक्ता पर आर्थिक बोझ डाला है। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है बढ़ी दर को वापस लिया जाए वरना इसको लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में संगठन की तरफ से प्रदेश के मुख्यमंत्री के एक ज्ञापन भी भेजा गया। अकरम गाजी, अतुल गुप्ता, राजीव गुप्ता, सुरेश कुमार बिट्टू, अतीक अलवी, शाहिद मलिक, राकेश सैनी, जावेद गाजी, अश्वनी, राजन, इमरान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed