फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   थाली बजाकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

थाली बजाकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Mon, 04 Dec 2017 08:57 PM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 08:57 PM IST
विज्ञापन
थाली बजाकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन
मेरठ। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिला इकाई के बैनर तले जारी धरने के 42वें दिन सोमवार को महिलाओं ने कमिश्नरी चौराहे पर पहुंचकर थाली बजाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बता दें कि शासन-प्रशासन स्तर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर 22 नवंबर से धरनारत हैं। इतने दिन बाद भी उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है। 42वें दिन महिलाओं ने थाली बजाकर जिला प्रशासन के माध्यम से मांगों से शासन को अवगत कराया। विभिन्न संगठनों द्वारा उनकी मांगों का समर्थन किया जा चुका है। स्थानीय भाजपा नेता भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों को प्रदेश सरकार के समक्ष रखने का आश्वासन दे चुके हैं। मुख्यमंत्री के मेरठ आगमन के दौरान संगठन की तरफ से ज्ञापन दिया जा चुका है। हालांकि अभी तक उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिलाध्यक्ष संतोष परमार ने प्रदेश सरकार से मांग की कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाया जाए। उनकी अन्य समस्याओं का निराकरण भी किया जाए। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की 13 सूत्रीय मांगों के प्रति संगठन की ओर शासन को अवगत करा दिया है। इस दौरान शहर अध्यक्ष तृप्ति गुप्ता, ओमवती, सीमा, सविता रानी, चंद्रकला, पुष्पा, रेखा, रीता जैन आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed