फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   निगम बोर्ड चलाने में महापौर को छूटेंगे पसीने

निगम बोर्ड चलाने में महापौर को छूटेंगे पसीने

Sun, 03 Dec 2017 02:33 AM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
निगम बोर्ड चलाने में महापौर को छूटेंगे पसीने
मेरठ। शहर की सरकार चलाने के लिए महापौर सुनीता वर्मा के सामने कई चुनौतियां हैं। नगर निगम सरकार की नीतियों का विरोध करने के लिए जहां विपक्ष कोई कसर नहीं छोड़ेगा, वहीं कुछ ऐसे विवाद भी हैं, जो बोर्ड बैठक में परंपरागत रूप से चले आ रहे हैं। ऐसे में महापौर को सधे अंदाज में सदन चलाना होगा।
विज्ञापन

केंद्र और उप्र में भाजपा की सरकार है। जब-जब प्रदेश और निगम में अलग-अलग दलों की सरकार रही हैं, तब-तब महापौर का कार्यकाल संकट में गुजरा है। यानी नगरायुक्त और महापौर के बीच विवाद रहना और विपक्ष का विरोध झेलना आम बात है। वर्तमान की ही बात करें तो केंद्र और यूपी में भाजपा की सरकार है। जबकि महापौर बसपा से चुनकर आया है। कई ऐसे प्रस्ताव और मसले हो सकते हैं, जिन पर असहमति बन सकती हैं।
विज्ञापन

यह भी माना जाता है कि नगरायुक्त राज्य सरकार के इशारे पर कार्य करते हैं। जिसका असर शहर के विकास पर पड़ता है। अगर हम नगर निगम बोर्ड संचालन की बात करें तो बगैर नगरायुक्त और विपक्ष के सहयोग के सदन चलना संभव नहीं है। मेरठ महापौर की कुर्सी भाजपा के हाथों से चली जाने के कारण उप्र सरकार में भी हलचल है। इसी से अंदाजा लगाया जा रहा है कि महापौर सुनीता वर्मा को नगर निगम का बोर्ड चलाने के लिए हर कदम पर कांटों से गुजरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वंदेमातरम का विरोध रहता है सुर्खियों में
निगम के बदले राजनैतिक परिदृश्य से माना जा रहा है कि सदन का शुभारंभ वंदेमातरम से नहीं होगा। अगर ऐसा होता है तो नगर निगम के भाजपा पार्षद इसका जमकर विरोध करेंगे। वंदेमातरम को लेकर पूर्व में भी मुस्लिम पार्षद विरोध करते रहे हैं। यह एक ऐसा मुद्दा है जो प्रत्येक बोर्ड बैठकों में सुर्खियों में रहा है। वहीं यह भी एक महत्वपूर्ण सवाल है कि अगर महापौर के साथ पति या अन्य कोई बाहरी व्यक्ति बोर्ड बैठक में घुसा तो घमासान होगा। निगम बैठकों में मुस्लिम महिला पार्षदों की गैर मौजूदगी भी विवाद और परेशानी का कारण बन सकती है।
खास बातें:
- महापौर सुनीता वर्मा के लिए चुनौती होगा शहर की सरकार चलाना
- मुस्लिम महिला पार्षदों की गैर मौजूदगी भी बन सकती परेशानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed