{"_id":"5a206e914f1c1bee688bee23","slug":"131512074897-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैंबर ने फिर उठायी बस अड्डे बाहर करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैंबर ने फिर उठायी बस अड्डे बाहर करने की मांग
Updated Fri, 01 Dec 2017 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस अड्डों को बाहर करने की मांग उठाई
मेरठ। चैँबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री ने बस अड्डों को शहर से बाहर करने की मांग की है। इस संबंध में परिवहन मंत्री को पत्र लिखा गया है।
चैंबर के अध्यक्ष अनिल गुप्ता, महामंत्री सर्वेश सराफ और संयोजक सुरेंद्र प्रताप ने परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को पत्र लिखते हुए कहा है कि महानगर की आबादी करीब 20 लाख है और लाखों लोग प्रतिदिन शहर आते जाते हैं। भैसाली बस अड्डा और सोहराब गेट डिपो दोनों ही शहर के भीतर संचालित हैं। जिनके कारण रोजाना शहर में जाम की स्थिति तो बनी ही रहती है, दुघर्टनाएं भी होती रहती हैं। जबकि 1990 में नगर महापालिका द्वारा और एमडीए की महायोजना 2021 में इन दोनों बस अड्डों को शहर से बाहर करने का प्रस्ताव भी पारित हो चुका है। बावजूद इसके आज तक ये बस अड्डे शहर से बाहर नही जा पाए हैं। इन बस अड्डों के कारण महानगर में प्रदूषण भी बढ़ रहा है। ऐसे में शहर के सौंदर्य और प्रदूषण से मुक्ति के लिए दोनों बस अड्डों को शहर से बाहर किया जाए।