{"_id":"5a1dc8d04f1c1b72548c015d","slug":"131511901392-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रबी उल अव्वल दो दिसम्बर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रबी उल अव्वल दो दिसम्बर को
Updated Wed, 29 Nov 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
रबी उल अव्वल दो दिसंबर को
मेरठ। बारह वफात (रबी उल अव्वल) दो दिसंबर को मनाया जाएगा। जमियत उलेमा हिंद के शहर अध्यक्ष एवं नायब शहर काजी जैनुर राशिद्दीन ने बताया कि बारह वफात हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश का दिन है। इस दिन शहर के विभिन्न इलाकों में सीरतपाक के जलसों का आयोजन किया जाएगा और शहर एवं लालकुर्ती क्षेत्र से जुलूस निकाले जाएंगे। गुजरीबाजार, शाहपीर गेट, माहिग्रान आदि इलाकों में होने वाले जलसों में उलेमाकराम सीरत की रोशनी में खिताब फरमाएंगे। शहर अध्यक्ष ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जुलूस व जलसों को मद्देनजर रखते हुए दो दिसंबर को पूरे शहर की यातायात व्यवस्था और सफाई प्रबंध को दुरुस्त किया। बिजली आपूर्ति को सुचारु किया जाए।