फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भुवी की खबर पेज 7 के लिए

भुवी की खबर पेज 7 के लिए

Fri, 24 Nov 2017 02:34 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 02:34 AM IST
विज्ञापन
भुवी की खबर पेज 7 के लिए
मेरठ। शादी की रस्म के बाद ससुराल पहुंचने पर भुवी की मां ने नूपुर का तिलक लगाकर स्वागत किया। वहीं रिश्तेदारों और दोस्तों ने भुवी-नूपुर के साथ खूब सेल्फी लीं। दोस्तों ने शादी की फोटो फेसबुक पर खूब शेयर की। अब 26 को बुलंदशहर के लुहारली गांव और 5 दिसंबर को दिल्ली होटल ताज में आयोजन होगा।
विज्ञापन

भुवी के जयमाला की स्टेज पर पहुंचते ही बैकग्राउंड में तेरा होने लगा हूं और जग घुमया थारे जैसा न कोई गाने बजने लगे। तभी दुल्हन के लाल लिबास में सजी नूपुर ने महफिल में प्रवेश किया। नूपुर के भाई रस्म के अनुसार बेले के फूलों की चादर क ी छाया में नूपुर क ो जयमाला के लिए लाए। स्टेज के पास पहुंचते ही भुवी ने हाथ बढ़ाकर नूपुर को स्टेज पर बुलाया। जैसे ही नूपुर ने भुवी के गले में वरमाला डालने के लिए हाथ बढ़ाया भुवी के दोस्तों ने उन्हें ऊपर उठा लिया। मान मनौव्वल के बाद भुवी को उतारा और जयमाला की रस्म हुई। स्टेज पर भुवी के पिता किरणपाल सिंह, मां इंद्रेश देवी, बहन रेखा अधाना, बहनोई सुमित अधाना, नूपुर के ताऊ, ताई, पिता यशपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

तिलक लगाया, कलश की रस्म की
भुवी की मां इंद्रेश देवी ने बहू नूपुर नागर का आरती उतारकर स्वागत किया। ससुराल में नूपुर का स्वागत बैंडबाजों के साथ हुआ। हल्दी-कुमकुम लगाकर थापे रखे गए। कलश की रस्म अदा करते हुए नूपुर ने अपने ससुराल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पद्मावती लुक में दुल्हन बनी नूपुर
अपने प्यार भुवी के लिए नूपुर नागर ने शादी के वक्त पद्मावती लुक लिया। शादी के लिए नूपुर बॉलीवुड फिल्म पद्मावती में दीपिका पादुकोण के रानी वाले लुक में नजर आईं। नूपुर ने बड़ी नथ और गोल बिंदिया सजाई। लाल दुपट्टे के साथ महीन काम का लहंगा पहना।
न्यू वेडिंग कपल के साथ ली सेल्फी
भुवनेश्वर के रिश्तेदारों, दोस्तों के साथ नूपुर की सहेलियों और परिवार के लोगों में सेलिब्रिटी कपल के साथ सेल्फी का क्रेज साफ नजर आया। होटल की सजावट से लेकर वरमाला और फेरों के वक्त लोगों ने खूब सेल्फी लीं।
फेसबुक पर मिली एक लाख से अधिक बधाई
भारतीय क्रिकेट जगत के दो दिग्गजों की शादी बृहस्पतिवार को थी। जहीर खान और सागरिका भी विवाह बंधन में बंधे। मेरठ में भुवनेश्वर और नूपुर की शादी हुई। फैंस ने भुवी-नूपुर की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल की। शादी के वीडियो और फोटो के साथ पल-पल की जानकारी फेसबुक, इंस्टाग्राम के अलावा दूसरे मीडिया हैंडल्स पर वायरल हुईं। चाहने वालों ने जोड़े को बधाई दी। भुवी-नूपुर क ी शादी पर भुवी के ऑफिशियल फेसबुक पेज द लीजेंड ऑफ क्रिकेट पर एक लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया और वीडियो भी देखा।
विंटेज, गोल्डन थीम में सजी महफिल
सेलिब्रिटी शादी के लिए होटल ब्रावुरा को दुल्हन की तरह सजाया गया। होटल गोल्डन थीम में सजाया गया। मंडप से लेकर जयमाला का स्टेज, दुल्हन की एंट्री के लिए पूरे होटल को सुनहरी रंग के फ्रिल्स, क्रेप और फूलों से सजाया गया। रात में विंटेज थीम की सजावट हुई। राजस्थानी लालटेन, कठपुतली, प्ले कार्ड्स और फ्रेम से सजावट हुई। हॉल में भुवी-नूपुर की तस्वीरों के स्टैंडी लगाए गए। बैकड्राप में उनकी तस्वीरें और वीडियो चलते रहे। भुवी के क्रिकेट जगत से जुड़ी तस्वीरें भी बैकग्राउंड में चलीं। मूविंग कैमरा और ड्रोन से वीडियोग्राफी हुई। एलईडी से सेलिब्रिटी शादी का लाइव कवरेज हॉल में हुआ।
शादी में शाही व्यंजन
शादी का सारा आयोजन दिन में हुआ। 21 प्रकार के शाही व्यंजन दावत में रखे गए। पूरी तरह शाकाहारी खाना परोसा गया। दाल-चावल से लेकर मैक्रोनी सलाद, अंगूरी रसमलाई, फार्म फ्रेशग्रीन लच्छा सलाद, रशियन सलाद, मिक्स लीफ सलाद, हर्ब्स सलाद आदि परोसा गया। शाम की पार्टी के लिए खासतौर पर मेक्सिकन, इटेलियन, कांटिनेंटल और थाई फूड बनवाया गया।

शादी में ये रहे मेहमान
शादी में खेल, राजनीतिक जगत की मशहूर हस्तियां भी मौजूद रहीं। सुबह शादी के वक्त योग गुरु कर्मवीर महाराज, ताऊ किरपाल सिंह, ताई प्रेमवती, ताऊ वेदपाल सिंह, ताई कृष्णा, चाचा श्याम सिंह, मामा भीम सिंह कपसिया, इंद्रराज कपसिया, बुआ श्यामवती, किरणवती, चचेरे भाई वीर सिंह, सतीश मवी, धर्मेंद्र मवी, पुष्पेंद्र मवी, बहन रेखा अधाना, जीजा सुमित अधाना, यूपीसीए सचिव युद्धवीर सिंह, मीरापुर विधायक अवतार भड़ाना, सुरेंद्र सिंह नागर मौजूद रहे।
होटल ताज में होगी पार्टी
26 नवंबर को भुवी के गांव बुलंदशहर के लुहारली में एक आयोजन होगा। इसके बाद भुवी की शादी की एक पार्टी 5 दिसंबर को दिल्ली होटल ताज में होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed