{"_id":"59a1d95d4f1c1b20498b49bc","slug":"131503779165-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों की टूटी हड़ताल सामान्य हुआ कामकाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों की टूटी हड़ताल सामान्य हुआ कामकाज
Updated Sun, 27 Aug 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हड़ताल खत्म, सामान्य हुआ कामकाज
मेरठ। कलक्ट्रेट और तहसील कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद कलक्ट्रेट में शनिवार को कामकाज शुरू होने के साथ रौनक नजर आई। दो सप्ताह बाद अधिकारी अपने कार्यालय में बैठकर जहां कामकाज करते नजर आए। वहीं कर्मचारी भी इस दौरान आई तमाम डाकों का निस्तारण करते रहे।
तहसील सदर के तीन कर्मचारियों के खिलाफ गोपनीयता भंग करने और भ्रष्टाचार के आरोप में एफआईआर दर्ज होने पर कर्मचारी हड़ताल पर थे। करीब दो सप्ताह तक चली हड़ताल के दौरान कलक्ट्रेट में डीएम कार्यालय को छोड़ बाकी सभी कार्यालयों पर ताले लटके रहे। जिससे सामान्य कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहा। शुक्रवार शाम जिलाधिकारी समीर वर्मा और एसएसपी मंजिल सैनी से वार्ता के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल वापस लेने का एलान किया।