फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नेहा ने जीता वुशु चैंपियनशिप में गोल्ड

नेहा ने जीता वुशु चैंपियनशिप में गोल्ड

Fri, 18 Aug 2017 02:43 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
नेहा ने जीता वुशु चैंपियनशिप में गोल्ड
कंकरखेड़ा। मलेशिया में आयोजित इंटरनेशनल वुशू चैंपियनशिप में देश की बेटी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल हासिल किया। बेटी के गोल्ड जीतने पर परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं है। लोगों ने खिलाड़ी का भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

रोहटा रोड स्थित खड़ौली गांव की रहने वाली नेहा कश्यप पुत्री विनोद कश्यप ने बताया कि उसके पिता मंडी में आढ़त का काम करते हैं। वह तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर की है। नेहा ने बताया कि वह बचपन से ही मिक्स मार्शल आर्ट वुशू की खिलाड़ी रही हैं। मलेशिया में 21 जुलाई से 25 तक इंटरनेशल वुशू चैंपियनशिप 2017 का आयोजन किया गया था। इसमें विश्व के करीब 20 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। नेहा ने बताया कि चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उन्होंने गोल्ड मेडल हासिल किया। बृहस्पतिवार को घर पहुंचने पर परिवार और ग्रामीणों ने नेहा का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

12 साल से खेलों में ले रहीं हिस्सा
नेहा ने बताया कि लड़कियां किसी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं हैं। यह साबित करने के लिए उसने मार्शल आर्ट सीखी और विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। नेहा ने बताया कि 12 साल से प्रतियोगिताओं में भाग ले रही हैं। उन्होंने 11 नेशनल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इनमें 6 गोल्ड मेडल, 2 सिल्वर और ब्राउंज मेडल हासिल किए हैं। 3 इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इसमें दो गोल्ड और एक ब्राउंज मेडल जीत चुकी हैं। वह सीसीएस यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ एजूकेशन की पढ़ाई कर रही हैं। नेहा का सपना देश का नाम ऊंचा करने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मलेशिया में हुई वुशू इंटरनेशनल प्रतियोगिता में लिया भाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed