{"_id":"596fab714f1c1b02688b4770","slug":"131500490609-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" वीसी से मिले अतुल प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीसी से मिले अतुल प्रधान
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। सीसीएसयू ने स्टडी रूम में छात्रों के प्रवेश के लिए नए नियम बनाए हैं। इसके तहत छात्रों को स्टडी रूम में बैठने के लिए प्रार्थनापत्र देना होगा। अंतिम परीक्षा की मार्कशीट की छायाप्रति, दो रंगीन फोटो, 50 रुपये प्रतिमाह शुल्क जो इलाहाबाद बैंक में जमा होगा आदि नियमों का पालन करना होगा। स्टडी रूम सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक खुलेगा। प्रार्थना पत्र उस संस्थान के डीन, प्रिंसिपल से संस्तुत होना चाहिए, जहां से छात्र ने अंतिम परीक्षा पास की हो या छात्र जहां का पुरातन हो। जिस परीक्षा, प्रवेश परीक्षा व प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी छात्र कर रहा है, उसका प्रवेशपत्र या आवेदन पत्र फार्म की छायाप्रति भी प्रार्थना पत्र के साथ संलग्न करनी होगी।
वीसी से मिलने पहुंचे अतुल प्रधान
मेरठ। सपा नेता अतुल प्रधान ने बुधवार को कुलपति प्रो. एनके तनेजा से मिलकर विवि के पुस्तकालय का मुद्दा रखा। कहा कि जिले में हजारों गरीब छात्र हैं, जिनके लिए विवि की लाइब्रेरी पढ़ाई का एकमात्र साधन है। उसमें भी छात्रों की एंट्री रोक दी गई है, यह अन्याय है। वीसी से कहा कि विवि प्रशासन नियम बनाकर बाहरी छात्रों को लाइब्रेरी में प्रवेश के लिए व्यवस्था बनाए। विवि में 14 जुलाई को हुई फायरिंग के मामले में छात्रसभा जिलाध्यक्ष राजदीप विकल पर की गई कार्यवाही को वापस लेने की मांग की। आरोप लगाया कि उक्त घटना क ी जांच के बिना ही विवि प्रशासन ने अपना फैसला सुना दिया। विवि पहले नोटिस देकर जांच करता इसके बाद कार्यवाही करता। इससे पूर्व भी चुनाव अधिकारी प्रो. अतिवीर सिंह के आवास पर हमला हुआ था। लेकिन विवि ने रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी कार्यवाही नहीं की थी। आरोप लगाया कि विवि में आरएसएस और एबीवीपी के दबाव में सारे काम हो रहे हैं।