{"_id":"6a1894981b1c46d87d09e6db","slug":"13-challans-issued-for-scooter-in-delhi-youth-was-riding-it-in-meerut-meerut-news-c-72-1-mct1011-153979-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दिल्ली में स्कूटी पर 13 चालान, मेरठ में दौड़ा रहा था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दिल्ली में स्कूटी पर 13 चालान, मेरठ में दौड़ा रहा था युवक
विज्ञापन
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में पुलिस बृहस्पतिवार रात चेकिंग कर रही थी। इसी बीच पुलिस ने एक स्कूटी सवार तीन युवकों को रोक लिया। पुलिस ने स्कूटी के बारे में जांच की तो पता चला कि उसके दिल्ली में 13 चालान हुए हैं। युवक मेरठ में स्कूटी को धड़ल्ले से दौड़ा रहे हैं। पुलिस ने तीनों युवकों को पकड़ लिया और स्कूटी को सीज कर दिया।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पुलिस गढ़ रोड पर रात के समय चेकिंग कर रही थी। एक स्कूटी को रोकने का प्रयास किया। लेकिन स्कूटी सवार तीनों युवक मौके से भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर स्कूटी सवार युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने युवकों से स्कूटी के कागज मांगे। लेकिन युवक कागज दिखाने में असमर्थ रहे। पुलिस ने चालान एप पर स्कूटी का नंबर डाला। इस पर उन्हें जानकारी हुई की स्कूटी पर पूर्व में दिल्ली में 13 चालान कटे हुए हैं। स्कूटी दिल्ली के गोकुलपुरी निवासी अनस के नाम पर है। अनस अपने दोस्तों के साथ स्कूटी पर घूमने के लिए निकला था। अनस का शास्त्री नगर में पैतृक मकान है। पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट में स्कूटी को सीज कर दिया।